एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव ने CM नीतीश पर साधा निशाना, कहा- 'चोर' दरवाजे से आई सरकार नहीं मानती है सलाह

सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार किसी भी तरह सत्ता में आ जाते हैं और फिर कुंभकर्णी नींद सो जाते हैं. भाजपाई स्वास्थ्य मंत्री पॉलिटिकल टूरिज्म में व्यस्त है, जो कभी-कभार आराम फ़रमाने बिहार आते हैं.

पटना: बिहार में कोरोना ने फिर एक बार लोगों को तेजी से अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है. कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है. स्वास्थ्य विभाग की तैयारी मुकम्मल नहीं होने की वजह से लोगों को और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस बात से नाराज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सूबे की स्वास्थय व्यावस्था और सरकार पर निशाना साधा है. 

सरकार को जिम्मेदारियों की समझ नहीं 

तेजस्वी ने बुधवार को आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, " बिहार ऐसी निकम्मी और नाकारा सरकार से अभिशप्त है, जिसे अपनी जिम्मेदारियों की समझ ही नहीं है. कोरोना काल के शुरूआती दौर से ही मैंने अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने, सुविधाओं को सुदृढ़ करने और नए अस्पताल बनाने का सुझाव दिया. मैंने कहा था कोरोना की लड़ाई मैराथन है, पुख़्ता तैयारी करनी होगी. लेकिन चोर दरवाजे से मनोनीत होने वाली सरकार कहां जनहित में सकारात्मक सुझाव मानेगी?"

पिछले साल जैसी ही है अभी की भी स्थिति

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, " बिहार में एक साल पहले भी मरीज अस्पताल में दवा, बेड, ऑक्सीजन, टेस्ट और इलाज के लिए दर-बदर धक्के खा रहे थे और आज भी स्थिति वही है. लोक स्वास्थ्य और जन कल्याण नीतीश सरकार की प्राथमिकताओं में आज तक नहीं रहा, वरना स्वास्थ्य क्षेत्र में नीति आयोग के सूचकांकों में बिहार सबसे नीचे नहीं रहता. सरकार के पास इसका कोई जवाब भी नहीं."

सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, " नीतीश कुमार किसी भी तरह सत्ता में आ जाते हैं और फिर कुंभकर्णी नींद सो जाते हैं. भाजपाई स्वास्थ्य मंत्री पॉलिटिकल टूरिज्म में व्यस्त है, जो कभी-कभार आराम फ़रमाने बिहार आते हैं. जनता भगवान भरोसे जीवन-मरण से संघर्षरत है. मुख्यमंत्री जी की नाक नीचे कोरोना के नाम पर बिहार में हजारों करोड़ की लूट हुई है."

बता दें कि बिहार में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4786 मामले सामने आए हैं, जिससे वर्तमान में राज्य में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 23,724 हो गयी है. वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटे में 21 लोगों की मौत हो गयी है. पटना, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें -

घंटों आग में घिरे रहे CM नीतीश के मंत्री, बाल-बाल बची जान, पहाड़ों के बीच मोबाइल नेटवर्क भी नहीं कर रहा था काम

LJP सांसद वीणा देवी ने CM नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- जनता से किए वादों को पूरा करें मुख्यमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget