एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में 'पकड़ौआ विवाह' की घटनाओं में आई कमी, इस साल मार्च तक राज्य में तीन ऐसे मामले

बिहार पुलिस मुख्यालय का दावा है कि राज्य में पकड़ौआ विवाह की घटनाओं में कमी आई है, 80 के दशक में उत्तर बिहार में खासतौर पर बेगूसराय में पकड़ौआ विवाह के मामले खूब सामने आए थे.

बिहार पकड़वा या पकड़ौआ विवाह के लिए चर्चित रहा है, हालांकि राज्य पुलिस मुख्यालय का दावा है कि पकड़ौआ विवाह की घटनाओं में कमी दर्ज की गई है. आंकड़ों के मुताबिक इस साल अभी तक इस संबंध के तीन मामले ही पूरे राज्य में दर्ज किए गए हैं. पकड़ौआ विवाह यानी वह विवाह जिसमें शादी योग्य लड़के का अपहरण करके उसकी जबरन शादी करवाई जाती है. बताया जाता है कि 80 के दशक में उत्तर बिहार में खासतौर पर बेगूसराय में पकड़ौआ विवाह के मामले खूब सामने आए थे. इसके बाद यह राज्य के अन्य जिलों में भी देखने को मिलने लगा था.

पकड़ौआ विवाह के दर्ज मामले

राज्य पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों के मुताबिक इस साल मार्च तक राज्यभर में मात्र तीन मामले राज्य भर में पकड़ौआ विवाह के दर्ज किए गए है. इसके तहत अररिया, पूर्णिया और औरंगाबाद में एक -एक मामले दर्ज किए गए हैं. इसके पहले 2020 में पकड़ौआ विवाह के 33 तथा 2021 में 14 मामले दर्ज किए गए थे. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी कहते हैं कि राज्य के कतिपय जिलों से बलपूर्वक विवाह कराए जाने के लिए असमाजिक तथा अपराधी प्रकृति के लोगों के द्वारा कभी कभार युवकों का अपहरण किए जाने की घटनायें सामने आती हैं. अपहृत युवक का विवाह किसी कन्या से करा दिया जाता है.

Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार को इशारों में दी चुनौती! नरेंद्र मोदी का मुकाबला कोई नहीं कर सकता

पकड़ौआ विवाह की वजह

उन्होंने कहा कि आमतौर पर ऐसी घटनाओं के पीछे का कारण युवक के परिजनों की दहेज लोलुपता और कन्या पक्ष के द्वारा दहेज दिए जाने की असमर्थता है. पुलिस भी मानती है कि दहेज की विभीषिका और कुरीति के कारण ही ऐसे कन्या पक्ष के द्वारा आपराधिक तत्वों का सहयोग लेकर विवाह के लिए युवाओं का अपहरण कराया जाता है. पूर्व में ऐसे मामले उत्तर बिहार के कुछ जिलों में दृष्टिगोचर होते थे, बाद में अन्य जिलों में भी ऐसी घटनाएं शुरू हो गई थी. वैसे, जानकार इसे शिक्षा की कमी भी बताते हैं. 

राज्यसभा चुनाव से पहले बिहार में जातीय जनगणना को लेकर होगी सर्वदलीय बैठक, CM नीतीश कुमार ने बुलाई बैठक, ये रही तारीख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
नीरज के खिलाफ गए अनंत सिंह पर BJP का बड़ा बयान, 'उनके मन में...'
नीरज के खिलाफ गए अनंत सिंह पर BJP का बड़ा बयान, 'उनके मन में...'
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में बवाल! कांग्रेस से RJD बोली- 'अगर...'
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में बवाल! कांग्रेस से RJD बोली- 'अगर...'
जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, कहा- UCC और SIR लागू होना चाहिए
जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, कहा- UCC और SIR लागू होना चाहिए

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी को तलब कर सुनाया, 'घुसपैठ किया तो...'
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी को तलब कर सुनाया, 'घुसपैठ किया तो...'
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल
तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल
'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म
'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
यूसुफ पठान ने की ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग? बोले - 'मैंने ऐसा...'
यूसुफ पठान ने की ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग? बोले - 'मैंने ऐसा...'
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
Embed widget