एक्सप्लोरर

Caste Based Census: RJD ने नीतीश कुमार का किया धन्यवाद, कहा- देश हित के लिए CM ने उठाया बड़ा कदम

पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा, " जिस प्रकार से नीतीश कुमार ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के अनुरोध के तहत ही वह प्रधानमंत्री से मिलने आए हैं, वो सचमुच में नेता प्रतिपक्ष के लिए गौरव का विषय है."

पटना: दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोमवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात की. इस दौरान सभी ने देश में जाति आधारित जनगणना (Caste Based Census) कराने के मुद्दे पर बातचीत की. अब प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय जनता दल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है. साथ ही देश हित के लिए इतना बड़ा कदम उठाने पर धन्यवाद किया है. 

तेजस्वी यादव का बढ़ रहा राजनीतिक कद

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार (Bhai Arun), अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रवक्ता इकबाल अहमद और युवा राजद नेता मनोज यादव ने संयुक्त बयान जारी कर कहा, " जाति आधारित जनगणना जैसे सामाजिक उत्थान के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Yadav) ने कमर कसी और इसे अपने अंजाम तक पहुंचाने का जो संकल्प लिया और उसी संकल्प के तहत उन्होंने जिस प्रकार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार के तमाम मुख्य विपक्षी दलों और सत्ता पक्ष के लोगों को एक साथ लाने का काम किया, यह उनके बढ़ते राजनीतिक सोच और उनके बढ़ते हुए राजनीतिक कद का परिचायक है."

नेता प्रतिपक्ष के लिए गौरव का विषय

पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा, " जिस प्रकार सोमवार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर जाति आधारित जनगणना की उपयोगिता बताने का काम किया और प्रधानमंत्री से मिलने के बाद जिस प्रकार से नीतीश कुमार ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के अनुरोध के तहत ही वह प्रधानमंत्री से मिलने आए हैं और मिलकर बिहार की विधानसभा के तमाम लोगों की राय को रखा है, वो सचमुच में नेता प्रतिपक्ष के लिए गौरव का विषय है."

उन्होंने कहा, " मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बधाई के पात्र हैं. वहीं, नेता प्रतिपक्ष ने जिस प्रकार कहा कि राष्ट्रीय और राज्य हित में जब भी जरूरत पड़ेगा वह नीतीश कुमार का साथ देने के लिए हमेशा से तैयार रहें और कोरोना काल में सरकार के साथ हाथ में हाथ मिलाकर चलने का काम किया है, वाकई नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस प्रकार देश हित के लिए इतना बड़ा कदम उठाया वह धन्यवाद के पात्र हैं.

यह भी पढ़ें -

Bihar Crime: समस्तीपुर में नाव के भाड़ा को लेकर हुआ विवाद, गुस्से में नाविक की गोली मारकर हत्या

Bihar Flood: दरभंगा में बाढ़ राहत की राशि लेने के लिए अराजक तत्वों ने काट दिया बांध, विभाग ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Embed widget