एक्सप्लोरर

जातीय जनगणना: नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार का प्रतिनिधिमंडल पीएम मोदी से मिलने पहुंचा, 10 दलों के 11 नेता शामिल

Caste Based Census: CM नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना के मुद्दे पर बैठक के लिए 4 अगस्त को तेजस्वी यादव की मांग पर PM नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था. इसके बाद उन्हें PM की ओर से मिलने का समय दिया गया.

पटनाः जातीय जनगणना की मांग को लेकर आज बिहार के 10 दलों के 11 बड़े नेता दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करने पहुंचे हैं . इनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, वीआईपी के मुकेश साहनी भी शामिल हैं. बड़ी बात ये है कि इस दल में बीजेपी के नेता जनक राम भी शामिल हैं. ये प्रतिनिधि मंडल बिहार भवन से निकलकर साउथ ब्लॉक में मौजूद पीएम के दफ्तर पहुंच चुका है. 

पीएम से मुलाकात से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि जातीय जनगणना बिहार के हित में है, इससे प्रदेश का विकास होगा. बिहार की सर्वदलीय टीम में शामिल बीजेपी नेता जनक राम ने पीएम से मुलाकात से पहले कहा कि पीएम का फ़ैसला सबको मंजूर होगा. वहीं बिहार के पूर्व सीएम और हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा है हम सकारात्मक रुख से प्रधानमंत्री से मिलने जा रहे हैं. हमें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री हमारा सहयोग करेंगे.

दिलचस्प बात यह है कि बीजेपी की बिहार इकाई दो उपमुख्यमंत्रियों या बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल सहित अपने वरिष्ठ नेताओं को नहीं भेज रही है. नीतीश कुमार सरकार में कैबिनेट मंत्री जनक राम प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी की बिहार इकाई का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मुद्दे पर बैठक के लिए चार अगस्त को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की मांग पर पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था. तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद देश में जाति आधारित जनगणना की मांग करते रहे हैं.

प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं ये सदस्य

  • नीतीश कुमार - मुख्यमंत्री
  • तेजस्वी यादव - नेता प्रतिपक्ष, आरजेडी
  • विजय कुमार चौधरी - जेडीयू
  • जनक राम - बीजेपी
  • अजीत शर्मा - कांग्रेस
  • महबूब आलम - भाकपा माले
  • अख्तरुल ईमान - एआईएमआईएम
  • जीतन राम मांझी - हम
  • मुकेश सहनी - वीआईपी
  • सूर्यकांत पासवान - भाकपा
  • अजय कुमार - माकपा

गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर बातचीत के लिए बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी पत्र लिखा था. कई दिनों के बाद जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार के पत्र का जवाब दिया और इसके बाद उन्हें मिलने का समय दिया गया. नीतीश कुमार रविवार की शाम ही दिल्ली पहुंच गए थे. उनके अलावा भी प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य दिल्ली पहुंच चुके हैं. अब देखना होगा कि बैठक के बाद आज क्या कुछ निर्णय लिया जाता है.

यह भी पढ़ें- 

Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर खुश दिखे तेज प्रताप यादव, राखी बंधवाकर बचपन को किया याद

बिहारः तेज प्रताप ने किया फेसबुक पोस्ट, आधा राज नहीं दे सकते तो 5 गांव ही दे दो, हम वहीं खुशी से खाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़
उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा फैसला, रामपुकार सिन्हा को पार्टी से निकाला, जानें वजह
उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा फैसला, रामपुकार सिन्हा को पार्टी से निकाला, जानें वजह
'EC बीजेपी की कठपुतली, लोकतंत्र कुचला जा रहा, हम चुप कैसे बैठें', भड़के तेजस्वी यादव
'EC बीजेपी की कठपुतली, लोकतंत्र कुचला जा रहा, हम चुप कैसे बैठें', भड़के तेजस्वी यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget