एक्सप्लोरर

बिहार में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, जेपी नड्डा ने बीजेपी नेताओं के साथ की अहम बैठक

सूत्र बताते हैं कि एक-दो दिनों में बीजेपी कोटे से मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं की सूची मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक पहुंच जाएगी. तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बहुत जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जाएगा.

पटना: बिहार में नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अब संशय के बादल छंटने के आसार हैं. बिहार बीजेपी के दिग्गज नेताओं के दिल्ली दरबार में बुलाए जाने और उसके बाद चली चर्चा के बाद अब तस्वीर साफ होने के संकेत मिलने लगे हैं. मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव कई बार बिहार का दौरा कर चुके हैं, लेकिन बात नहीं बनी थी. इस बीच, जेडीयू मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने का ठीकरा बीजेपी पर फोड़ती रही.

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सहमति नहीं बनने से परेशान बीजेपी आलाकमान ने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया. इसके बाद सूत्र बताते हैं कि एक-दो दिनों में बीजेपी कोटे से मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं की सूची मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक पहुंच जाएगी. पार्टी नेताओं के मुताबिक, सोमवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार बीजेपी नेताओं के साथ लंबी बैठक की. इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल, सुशील कुमार मोदी सहित कई नेता शामिल हुए.

अनुभवी और युवा नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी

सूत्रों का कहना है कि पार्टी के सभी नेताओं ने मंत्रिमंडल में शमिल होने वाले नेताओं को लेकर अपनी राय आलाकमान के सामने रख दी है. उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बहुत जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जाएगा.

बीजेपी के एक नेता कहते हैं कि बैठक में मंत्रिमंडल में सभी वर्गों का समान तरीके से प्रतिनिधित्व करने को लेकर राय बनी है. उन्होंने कहा कि पार्टी अनुभवी और युवा नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह देगी. उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अब कोई देरी की बात नहीं होनी चाहिए. मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी को लेकर विपक्षी दल लगातार सत्ता पक्ष पर निशाना साध रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सियासी हलचल, तारकिशोर प्रसाद से मिले 3 RJD विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget