एक्सप्लोरर

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सियासी हलचल, तारकिशोर प्रसाद से मिले 3 RJD विधायक

तारकिशोर प्रसाद के आवास पर मंगलवार को तीन आरजेडी विधायकों का आना जाना लगा रहा जिसे लेकर टूट की ख़बरें आ रही हैं. हालांकि डिप्टी सीएम ने इसे नकार दिया है.

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आम बजट को देश को बेचने वाला बजट बताया. अब बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने इसपर पलटवार किया है. एबीपी न्यूज़ से उन्होंने ख़ास बातचीत की जिसमें कहा कि जिनकी परंपरा ही ख़रीद-बिक्री की रही वो देश को बेचने वाला बजट ही बोलेंगे.

तेजस्वी के बेचने वाला बजट के बयान पर तार किशोर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष क्या बेचते और ख़रीदते रहे हैं ये उनसे ही पूछा जाए, जिन्होंने पारंपरिक तरीक़े से यही किया है. उनका पारिवारिक शौक़ ही बेचने और ख़रीदने का है. किसी बेरोजगार युवक की जमीन लिखवाकर, उसको रोजगार कैसे मुहैया कराया जाए, ये तरीक़ा उन्हें पता है.

कोई राजनीतिक खिचड़ी नहीं पक रही- तार किशोर प्रसाद

उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद के आवास पर मंगलवार को तीन आरजेडी विधायकों का आना जाना लगा रहा जिसे लेकर टूट की ख़बरें भी आ रही हैं. हालांकि तार किशोर प्रसाद ने कहा कि मिलने पर कोई राजनीतिक मायने नहीं निकाले जायें. उन्होंने कहा कि वो बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं और विधायक अपने अपने क्षेत्र के कार्यों को लेकर आते रहते हैं. प्रसाद ने कहा कि आज मंगलवार को मेरा जनता दरबार का कार्यक्रम है, तो चूंकि ये विधायक हैं तो मुझसे अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आज मिले हैं और कोई बात नहीं है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई राजनीतिक खिचड़ी नहीं पक रही. वो अपने काम से आये थे, अगर अन्य दल के कोई भी सदस्य बीजेपी की नीति में विश्वास कर आना चाहते हैं तो स्वाभाविक तौर पर उनका स्वागत होगा. डिप्टी सीएम ने कहा, पार्टी का विस्तार हो लेकिन जो अपनी मर्ज़ी से जुड़ना चाहते हैं वो आएं, हम जोड़-तोड़ नहीं करेंगे. हमारी सरकार सबकी सुनती है ऐसा आरजेडी विधायकों को भी भरोसा है.

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तार किशोर प्रसाद ने कहा कि ये मुख्यमंत्री को करना है. जहां तक बीजेपी का सवाल है तो इसमें राष्ट्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री के साथ इस मामले को देख रहा है. हम सब जब दिल्ली जाते हैं उसमें बिहार के विकास से जुड़ी भी कई बातें होते हैं और कुछ सांगठनिक विषय भी रहते हैं, हम उसपर चर्चा करते हैं. मुख्यमंत्री शीघ्र ही मंत्रिमंडल विस्तार करेंगे.

यह भी पढ़ें-

बिहार की कोर्ट ने फिल्म निर्माता एकता कपूर को जारी किया समन, हाजिर होने का दिया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget