एक्सप्लोरर

CAA: जेडीयू MLC खालिद अनवर का बड़ा बयान, ‘बिहार में लागू नहीं होगा CAA, यहां जरूरत नहीं’

CAA Notification: जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि बिहार में सीएए लागू नहीं होगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में गठबंधन सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई में चुनाव लड़ेगा.

Citizenship Amendment Act: बिहार में जदयू कोटे से विधान पार्षद पद पर निर्वाचित होने के बाद खालिद अनवर पहली बार अपने जिले मोतिहारी में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बरियारपुर स्थित मदरसे का निरीक्षण किया और लोगों से बातचीत की. मदरसा में सैकड़ों के संख्या में मौजूद लोगों ने खालिद अनवर का स्वागत किया. उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के लोगों के साथ चुनाव पर चर्चा की. वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान खालिद अनवर ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में गठबंधन दल लोकसभा का चुनाव लड़ेगा.

इस मौके पर खालिद अनवर ने दावा किया कि बिहार में सीएए,एनआरसी लागू नहीं होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ शब्दों में कह दिया है कि बिहार के 13 करोड़ लोग बिहारी है. बिहार में एनआरसी और सीएए की आवश्यकता नही है. बिहारियों की नागरिकता छीनी नहीं जाएगी. बिहार में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी की नागरिकता बनी रहेगी. कुछ लोग अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं

जदयू एमएलसी ने कहा कि बिहार विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया जा चुका है कि राज्य में एनआरसी और सीएए जैसे कानून की जरूरत नही है. उन्होंने कहा कि मैं सैकड़ों लोगों के सामने यकीन दिलाता हूं कि बिहार में एनआरसी और सीएए जैसा कानून लागू नहीं किया जाएगा.

40 लोकसभा सीटों पर एनडीए के जीत तय- खालिद अनवर
खालिद अनवर ने कहा कि बिहार में गठबंधन सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई में चुनाव लड़ रहा है. बिहार की 40 लोकसभा सीट पर एनडीए के जीत तय है. बिहार में लोकसभा चुनाव में जिसके ऊपर हाथ रख देंगे, वही लोकसभा प्रत्याशी होगा. बिहार में पहलवान तो नीतीश कुमार ही है, उनके सामने कोई अन्य पहलवान की जरूरत नहीं है. वहीं जदयू के 16 सीट पर चुनाव लड़ने की जानकारी देते हुए कहा कि बाकी सीट पर बीजेपी और अन्य पार्टियां चुनाव लड़ेंगी.

‘शिवहर सीट पर गठबंधन उम्मीदवार लड़ेगा चुनाव’
वहीं शिवहर लोकसभा प्रत्याशी की चर्चा की चर्चा को लेकर जब खालिद अनवर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि शिवहर लोकसभा सीट पर जदयू के कैंडिडेट नहीं होगा. वहां गठबंधन का सीटिंग कैंडिडेट ही चुनाव लड़ेगा.

यह भी पढ़ें: Bihar TRE 3 Paper Leak: बिहार में रद्द होगी तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा? जानिए BPSC ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'
'राहुल गांधी को लगता है वह सुप्रीम कोर्ट हैं', BJP बोली- 'अगर आपके...'
राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
राजगीर में पहली बार रणजी ट्रॉफी, 11 अक्टूबर से बिहार-यूपी में मुकाबला
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?
अनंत और ललन सिंह की जोड़ी के आगे संजय झा सरेंडर! 'छोटे सरकार' को मिली छूट?
'बिहार में राजनीति करनी है तो...', JDU के संजय झा का बड़ा बयान
'बिहार में राजनीति करनी है तो...', JDU के संजय झा का बड़ा बयान

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget