एक्सप्लोरर

Bihar TRE 3 Paper Leak: बिहार में रद्द होगी तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा? जानिए BPSC ने क्या कहा

Bihar TRE 3 Exam: बीपीएससी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ईओयू से ठोस साक्ष्य उपलब्ध कराने की मांग की है. छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि बीपीएससी के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा को रद्द किया जाए.

Bihar TRE 3 Paper Leak News: बिहार में तीसरे चरण की हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर ऐसा लग रहा है कि बीपीएएसी (BPSC) और ईओयू (EOU) आमने-सामने है. दरअसल, 16 मार्च को ही ईओयू ने बीपीएससी को रिपोर्ट भेजकर कहा था कि 15 मार्च को हुई तीसरे चरण की हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र 14 मार्च को ही लीक हो गया था. परीक्षा के बाद मिलान करने पर दोनों प्रश्न हूबहू पाया गया. अब ऐसे में अभ्यर्थियों के बीच संशय बना हुआ है कि क्या पेपर रद्द होगा?

बीपीएससी परीक्षा रद्द करने के मूड में नहीं

दरअसल, पेपर लीक मामले में ईओयू के उपलब्ध कराए गए प्रतिवेदन पर बीपीएससी की ओर से समीक्षा की गई है. इस मामले में अब बीपीएससी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ईओयू से ठोस साक्ष्य उपलब्ध कराने की मांग की है. इससे अब साफ हो गया है कि बीपीएससी फिलहाल शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द करने की मूड में नहीं है. साफ कहा है कि साक्ष्य उपलब्ध होने के बाद ही परीक्षा के संबंध में आगे कोई निर्णय लिया जाएगा.

तीसरे चरण की परीक्षा को रद्द करने की मांग

इस परीक्षा को लेकर विवाद शुरू हो गया है. छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि बीपीएससी के तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा को रद्द किया जाए. 15 मार्च को परीक्षा हुई लेकिन 14 मार्च को ही पेपर लीक हो गया था. इसमें जो भी अभ्यर्थी और सॉल्वर गैंग के सदस्य शामिल हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो. इस घटना में बीपीएससी के कुछ अधिकारियों के भी शामिल होने की बात है. स्पीडी ट्रायल चलाकर सबको सजा दी जाए. उनकी संपत्ति जब्त की जाए. कहा कि आए दिन बिहार में पेपर लीक होता है. लाखों बच्चों का भविष्य इस बार फिर दांव पर लग गया.

तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आदित्य विक्रम ने कहा कि वह 15 मार्च को एग्जाम में बैठे थे. पता चला कि इसका प्रश्न पत्र एक दिन पहले ही लीक हो गया है. परीक्षा केंद्र पर कई ऐसे अभ्यर्थी थे जो 30 मिनट में ही परीक्षा देकर निकल गए. उन अभ्यर्थियों को पहले से प्रश्न पता था. हम लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. यह परीक्षा तुरंत रद्द की जाए.

एक और अभ्यर्थी अनुराग कुमार ने हा कि वह 15 मार्च को हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे. वह कई दिनों से परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. सरकारी स्कूल में शिक्षक की नौकरी पाना चाहता हैं. पेपर ठीक गया लेकिन एग्जाम से पहले ही प्रश्नपत्र लीक हो गया. इस परीक्षा को रद्द करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की.

यह भी पढ़ें- पेपर लीक मामले पर सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी यादव को लपेटा, BJP ने याद दिलाई 2023 की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पवन सिंह फिर विवादों में! 'हरकत' देख RJD भड़की, यूजर्स बोले- 'पउआ स्टार'
पवन सिंह फिर विवादों में! 'हरकत' देख RJD भड़की, यूजर्स बोले- 'पउआ स्टार'
'नीतीश कुमार को सोनिया गांधी के…', अब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भड़के
'नीतीश कुमार को सोनिया गांधी के…', अब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भड़के
सीमांचलवासी ध्यान दें! विक्रमशिला सेतु एक अक्टूबर से बंद, हटेगी बेली ब्रिज
सीमांचलवासी ध्यान दें! विक्रमशिला सेतु एक अक्टूबर से बंद, हटेगी बेली ब्रिज
30 वॉटर कैनन और 86 वज्र वाहन खरीदेगी सम्राट सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले
30 वॉटर कैनन और 86 वज्र वाहन खरीदेगी सम्राट सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget