एक्सप्लोरर

CAA: सीएए लागू होने पर बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, कहा- 'मोदी की गारंटी को पूरा किया'

CAA News: बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने भी कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के लागू होने से भारत में लाखों शरणार्थियों को संबल मिलेगा और वे अधिकारपूर्वक अपने उद्गम देश भारत में निवास कर सकेंगे.

CAA Latest News: बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने देशभर में नागरिकता संशोधन कानून लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय का स्वागत किया है. साथ ही उन्हें धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया है. बिहार बीजेपी के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह कानून अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए धार्मिक आधार पर प्रताड़ित हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए लाया गया है. अपने घोषणा पत्र के वायदों को पूरा कर 'मोदी की गारंटी' को पूरा किया है.

वहीं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के लागू होने से भारत में रह रहे लाखों शरणार्थियों को संबल मिलेगा और वे अधिकारपूर्वक अपने उद्गम देश भारत में निवास कर सकेंगे. यह कानून प्रगतिशील और मानवता के हक में है. नागरिकता देने का अधिकार भारत सरकार को है. सभी को इस कानून का स्वागत करना चाहिए. किसी भी राज्य सरकार को इसे रोकने का अधिकार नहीं है.

सीएए नागरिकता देने का कानून- जीतन राम मांझी

एनडीए में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इस कानून के लागू होने के बाद एक्स पर लिखा, "भारत में लागू हुआ सीएए नागरिकता देने का कानून है. न कि किसी की नागरिकता छीनने का. सबको इस कानून का समर्थन करना चाहिए. मैं उन तमाम गैर भारतीयों को बधाई देता हूं, जो हमारे देश के विकास में हमारे साथ थे पर कई वर्षों से भारतीय नागरिकता मिलने का इंतजार कर रहे थे."

इससे पहले चिराग पासवान ने सीएए के लागू होने पर कहा, "मैं और मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) केंद्र सरकार की ओर से देशहित में लिए गए इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत और अभिनंदन."

ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार की पार्टी ने चिराग पासवान को लेकर साफ किया रुख, समझिए इस बयान के मायने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री को…'
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री को…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget