एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार की पार्टी ने चिराग पासवान को लेकर साफ किया रुख, समझिए इस बयान के मायने

Lok Sabha Elections 2024: नीतीश कुमार की पार्टी के नेता श्रवण कुमार ने नवादा में सोमवार को बैठक की. इस बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में चिराग को लेकर बयान दिया है.

नवादालोकसभा चुनाव से पहले जमुई सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) को लेकर बिहार में सस्पेंस है. इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी ने रुख साफ करते हुए बड़ा बयान दिया है. सोमवार (11 मार्च) को नवादा पहुंचते ही ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने विभागीय बैठक की. बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रवण कुमार ने चिराग पासवान को लेकर कहा कि समय आते ही सब कुछ ठीक-ठाक हो जाएगा. सब लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे. 40 में 40 सीट जीतेंगे. चिराग पासवान के लिए मंत्री ने कहा कि कभी खुशी कभी गम होते रहता है.

पत्रकारों ने सवाल किया कि चिराग पासवान नीतीश कुमार को लेकर हर समय बगावत करते हैं. इस सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि समय आते ही सब को ठीक हो जाएगा. एक साथ बैठ कर सबका निदान किया जाएगा. आने वाली चुनौतियों का सामना करेंगे. इस दौरान बैठक में नवादा के डीएम भी साथ थे.

मंत्री श्रवण कुमार का किया गया स्वागत

इससे पहले जनता दल यूनाइटेड के तमाम नेताओं की ओर से पूर्व विधायक कौशल यादव, पूर्व एमएलसी सलमान रागिब की देखरेख में मंत्री श्रवण कुमार का नवादा में स्वागत किया गया. स्वागत के बाद मंत्री ने नवादा के डीआरडीए सभागार में ग्रामीण विकास विभाग व अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा से जानकारी ली. इस दौरान आयुष्मान भारत के तहत लाभुक को मिलने वाली योजना के बारे में भी मंत्री ने जानकारी दी. मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत जिन लोगों का कार्ड बन रहा है उन्हें सरकारी लाभ भी मिल रहा है. सरकार की योजना को जन-जन तक पहुंचाना है.

इस दौरान नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि जिले में आयुष्मान भारत को लेकर सदर अस्पताल से लेकर ब्लॉक स्तर तक विशेष कैंप लगाकर लोगों का कार्ड बनाया जा रहा है. सरकार की योजना लाभुकों तक पहुंचाई जा रही है. मंत्री ने कहा कि कोई अधिकारी सरकार की योजना में लापरवाही बरतते हैं तो उन्हें बक्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें- 'सत्ता चली गई... अहंकार की ऐंठन नहीं', सुशील कुमार मोदी ने लालू यादव के लिए क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget