एक्सप्लोरर

Buxar News: लोकसभा चुनाव को लेकर बक्सर प्रशासन अलर्ट, वाहन चेकिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ 6 गिरफ्तार

Bihar News: मामला बगेन थाना क्षेत्र का है. अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार व्यक्तियों को लेकर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि इनमें दो लोग पहले भी जेल जा चुके हैं.

Buxar News: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) की घोषणा होते ही बक्सर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. शनिवार की देर शाम पुलिस बगेन थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी. इस दौरान पुलिस ने एक गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध हथियार के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से तीन 315 बोर का राइफल, एक 12 बोर का बंदूक और 58 जिंदा करतूस के साथ दो खोंखे को पुलिस ने बरामद किया है. इस बरामदगी के बाद पुलिस गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ में जुट गई. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

एसपी मनीष कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर बक्सर के एसपी मनीष कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि बगेन थाना क्षेत्र अंतर्गत इलाके में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में एक गाड़ी पर 6 लोगों को अवैध हथियार के साथ देखा गया, जिसकी जांच पड़ताल करने पर पुलिस को पता चला कि दो लाइसेंसी हथियार और दो अवैध पाए गए. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों में से दो लोग पहले भी जेल जा चुके हैं. हालांकि पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर इस पूरे मामले की जांच जारी रखी है.

पूरे देश में आचार संहिता लागू

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शनिवार को तारीखों की घोषणा की. पूरे देश में सात चरणों में चुनाव होने हैं. बिहार में भी लोकसभा चुनाव 2019 की तरह इस बार भी सभी चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे. आयोग के अनुसार सातवें और अंतिम चरण के चुनाव में 1 जून को नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के मतदाता मतदान करेंगे. वहीं, चुनाव आयोग की इस घोषणा के बाद देश में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. इसे लेकर पुलिस एक्शन में आ गई है.

ये भी पढे़ं: BPSC Teacher Paper Leak: 'एडमिट कार्ड में ही आंसर की', तेजस्वी ने पेपर लीक मामले में फोटो शेयर कर किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर तो गया, अब पार्टी में कलह, तेजस्वी यादव के 2 नेता भिड़े
बांकीपुर तो गया, अब पार्टी में कलह, तेजस्वी यादव के 2 नेता भिड़े
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Embed widget