एक्सप्लोरर

Buxar News: बक्सर में CSP संचालक से लूट के दौरान बदमाशों ने मुंह में सटाकर मारी गोली, एक की मौत, दूसरा जख्मी

Murder in Buxar: सीएसपी संचालक का इलाज चल रहा है. मृतक की पहचान सोवां गांव के रहने वाले सोनू यादव के रूप में की गई है. वह बचाने के लिए पहुंचा था.

बक्सर: कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोवां गांव में गुरुवार (14 सितंबर) की शाम सीएसपी संचालक के साथ लूटपाट के दौरान बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी. इस घटना में एक शख्स की अस्पताल जाने के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे शख्स का इलाज चल रहा है. एक शख्स को बदमाशों ने मुंह में सटाकर गोली मारी जबकि दूसरे के पैर में गोली लगी है.

घटना की जानकारी देते हुए सीएसपी संचालक मनोज यादव ने बताया कि वह शाम में लौट रहे थे. इसी बीच सोवां गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने रोका. पिस्तौल दिखाकर रुपये मांगने लगे. करीब 3.5 लाख रुपये देने के साथ जैसे ही मोबाइल निकाला तो एक बदमाश ने मेरे पैर में गोली मार दी. कुछ लोगों को देखकर मैंने शोर मचाया. इस दौरान वहां पहुंचे एक युवक को भी उन लोगों ने गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई.

मुंह में सटाकर मारी गई गोली

अस्पताल में मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि सीएसपी संचालक और गोलियों की आवाज सुनकर रास्ते में मौजूद सोनू यादव ने उन अपराधियों को रोकने की कोशिश की. इस दौरान बदमाशों ने उसके मुंह में पिस्तौल सटाकर गोली मार दी. वह घर का इकलौता पुत्र था. उसकी तीन बहने हैं.

घटना के बारे जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि सीएसपी संचालक से अज्ञात बदमाश लूटपाट करने लगे थे. विरोध और शोर मचाने पर आसपास के लोग भी जुटने लगे. इसी क्रम में बदमाशों ने डर से एक व्यक्ति को मुंह में सटाकर गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई. दूसरे व्यक्ति को पैर में गोली लगी है जिसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Arrah Murder: आरा में पूर्व वार्ड पार्षद की हत्या, सब्जी खरीदकर कार से लौट रहे थे घर, बदमाशों ने सिर में मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget