एक्सप्लोरर

Arrah Murder: आरा में पूर्व वार्ड पार्षद की हत्या, सब्जी खरीदकर कार से लौट रहे थे घर, बदमाशों ने सिर में मारी गोली

Murder in Arrah Bihar: घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कोईलवर-छपरा मुख्य मार्ग को चनपुरा पेट्रोल पंप के पास जाम कर दिया. बाइक सवार दो की संख्या में बदमाश पहुंचे थे.

आरा: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. शुक्रवार (15 सितंबर) की सुबह-सुबह हाजीपुर में एक मछली व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई तो वहीं आरा में भी बदमाशों ने एक हत्या की घटना को अंजाम दिया. घटना कोईलवर-छपरा फोर लेन की है. चनपुरा पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार बदमाशों ने कोईलवर नगर पंचायत वार्ड नंबर-1 के पूर्व वार्ड पार्षद को गोली मार दी. सिर में गोली लगने के बाद मौके पर ही मौत हो गई.

हरपुर गांव से लौट रहे थे त्रिभुवन सिंह

मृतक की पहचान कोईलवर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 मिल्की मिश्रपुरा के रहने वाले जगदीश महतो के 45 वर्षीय पुत्र त्रिभुवन सिंह के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि त्रिभुवन सिंह ने करीब पांच साल पहले अपनी एक बोलेरो गाड़ी बेची थी जिसका पैसा लेने के लिए शुक्रवार की सुबह वह हरपुर गांव गए थे. वापस लौटने के दौरान यह घटना हुई है. बाइक सवार दो की संख्या में बदमाश पहुंचे थे.

Arrah Murder: आरा में पूर्व वार्ड पार्षद की हत्या, सब्जी खरीदकर कार से लौट रहे थे घर, बदमाशों ने सिर में मारी गोली

सड़क पर आगजनी कर करने लगे हंगामा  

बताया गया कि मोहमदपुर स्टैंड के पास से सब्जी खरीद कर वापस अपने घर कार से जा रहे थे. सब्जी मंडी से कुछ ही दूर पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कोईलवर-छपरा मुख्य मार्ग को चनपुरा पेट्रोल पंप के पास जाम कर दिया. आगजनी कर हंगामा करने लगे. हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

Arrah Murder: आरा में पूर्व वार्ड पार्षद की हत्या, सब्जी खरीदकर कार से लौट रहे थे घर, बदमाशों ने सिर में मारी गोली

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिली है कि एक व्यक्ति की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. सिर में गोली लगने से मौत हुई है. प्राथमिक जांच में कोई पुरानी दुश्मनी के मामला का पता चला है. अभियुक्तों को चिह्नित कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस घटनास्थल पर तुरंत पहुंच गई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Hajipur Murder: हाजीपुर में मछली व्यवसायी की हत्या, बाइक से पहुंचे तीन बदमाश, सुबह-सुबह ठांय-ठांय मारी 5 गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget