एक्सप्लोरर

बक्सर की महिला को इंस्टाग्राम पर UP के युवक से हुआ प्यार, थाने में एक-दूजे के हुए गीता और रामबाबू

Buxar News: बक्सर की तलाकशुदा महिला गीता की अप्रैल 2024 में इंस्टाग्राम पर रामबाबू पासवान से दोस्ती हुई थी. इसके बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया. हरियाणा चले गए. अब दोनों ने शादी कर ली.

Bihar News: बिहार के बक्सर का एक थाना बुधवार (22 जनवरी) को प्रेमी जोड़े के विवाह का साक्षी बना. इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्यार शादी के मुकाम पर पहुंच गया. पति से तलाक के बाद बक्सर की गीता की इंस्टाग्राम पर रामबाबू पासवान से दोस्ती हुई. दोनों परिवारों की रजामंदी से पुलिस ने अब उनकी शादी करवा दी है.

...और इस तरह दोनों में हुआ प्यार

उत्तर प्रदेश के रहने वाले रामबाबू पासवान की अप्रैल 2024 में बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र की गीता से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी. दोनों के बीच चैटिंग के बाद फोन पर बातों का सिलसिला शुरू हो गया. समय के साथ दोनों एक-दूसरे के करीब आते गए. दोनों की दोस्ती प्यार में बदली तो गीता और रामबाबू पासवान ने मिलना-जुलना शुरू कर दिया.

आखिरकार दोनों ने फैसला लिया कि वो साथ रहेंगे. परिवार के विरोध के बावजूद दोनों हरियाणा में जाकर साथ रहने लग गए. रामबाबू पासवान वहीं काम करने लगा. इस दौरान गीता पांच महीने की गर्भवती हो गई. इस दौरान पारिवारिक दबाव के चलते रामबाबू को अपने मामा के यहां आना पड़ा. यहां उसे बंधक बनाकर रखा गया. उसे बाहर निकलने की अनुमति भी नहीं थी. 

पुलिस ने थाने में कराई शादी

हरियाणा में रह रही गीता जब रामबाबू के बिना अकेली परेशान होने लगी तो उसने अपने भाई से मदद मांगी. इसके बाद वो अपने पिता के पास बक्सर लौट गई. गीता ने 21 जनवरी को महिला थाने में आवेदन देकर फरियाद लगाई. महिला थानाध्यक्ष कनिष्क तिवारी और उनकी टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए लड़के को उसके मामा के घर से बरामद कर लिया. इसके बाद उसे बक्सर थाने लाया गया. यहां दोनों परिवारों के बीच समझौता कराकर बक्सर महिला थाने में मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गई. पुलिस ने मामले में सकारात्मक भूमिका निभाई. बक्सर थाने में हुई इस शादी की हर तरफ चर्चा हो रही है. 

यह भी पढ़ें: मोकामा गैंगवार पर RJD ने सरकार पर खड़े किए सवाल, JDU ने कहा- 'दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget