एक्सप्लोरर

मोकामा गैंगवार पर RJD ने सरकार पर खड़े किए सवाल, JDU ने कहा- 'दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई'

Mokama Gang War: मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में बुधवार को अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच फायरिंग की घटना सामने आई. अब इस पर बयानबाजी भी हो रही है.

Bihar News: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई फायरिंग के मामले पर राजनीति शुरू हो गई है. बीते बुधवार को गैंगवार के बाद अब इस पर आरजेडी (RJD) के नेता मृत्युंजय तिवारी ने सरकार को घेरा है. गुरुवार (23 जनवरी) को उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन का राज खत्म हो चुका है और अपराधियों का तांडव शुरू हो चुका है. सरकार पर खड़े हुए सवालों पर पलटवार करते हुए जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया है.

'कानून का राज पूरी तरह चौपट'

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि मोकामा में जिस तरह से अपराधियों ने गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे प्रदेश को दहला दिया उसे कौन सा राज कहेंगे? प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बताएं कि किस राज्य की संज्ञा दी जाए? किस तरह से अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है वो दिख रहा है. अब बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है.

आरजेडी नेता ने कहा कि जिस तरह से अपराधी बेलगाम हैं, आपराधिक घटनाओं में वुद्धि हो रही है, गैंगवार शुरू हो गया है, बिहार दहल रहा है, जनता इन्हें 2025 में सबक सिखाएगी. इसे प्रगति दिखाया जा रहा है इससे बड़ी दुर्गति और क्या हो सकती है. जिस यात्रा पर मुख्यमंत्री हैं पहले दुर्गति को देख लें फिर प्रगति की बात करें.

'दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी'

जेडीयू नेता अभिषेक झा ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था. पुलिस घटना की गहन जांच करने में जुटी है. दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

जेडीयू नेता से पूछा गया कि घटना को लेकर सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं. अनंत सिंह को सरकार का करीबी बताया जा रहा है तो सरकार के लिए चुनौती होगी? इस पर उन्होंने कहा कि हम हर घटना को चुनौतीपूर्ण तरीके से देखते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया है. कभी एकतरफा होकर निर्णय नहीं लिया है न ही किसी को बचाया है न ही किसी को फंसाया है. जिसकी भी गलती होगी उस पर समूचित कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें: Anant Singh: अनंत सिंह का सोनू-मोनू के पिता पर बड़ा आरोप, गैंगवार के बाद बरसे 'छोटे सरकार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget