एक्सप्लोरर

Bihar Budget Session: कड़ी सुरक्षा के बीच चलेगा बिहार विधानसभा का बजट सत्र, इन हरकतों को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

जिलाधिकारी ने बताया कि विधानसभा के बाहर किसी प्रकार की उद्दंडता या सत्र के दौरान धरना प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जिन्हें भी धरना प्रदर्शन करना है, उनके लिए गर्दनीबाग में जगह बनाई गई है.

पटना: बिहार विधानसभा का बजट सत्र शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहे, इसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. सदन के अंदर और बाहर दोनों की ही जगह सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की जा रही है. विधानसभा परिसर के अंदर किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना हो इसके लेकर 300 सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) द्वारा पटना के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई, जिसमें उन्होंने विधानसभा परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए.

धरना प्रदर्शन नहीं किया जाएगा बर्दाश्त 

इधर, विधानसभा परिसर के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू की गई है. बुधवार को पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह (Chandrashekar Singh) और एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो द्वारा विधानसभा परिसर में दंडाधिकारी और सुरक्षाकर्मियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई. जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि विधानसभा के बाहर किसी प्रकार की उद्दंडता या विधानसभा सत्र के दौरान धरना प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Bihar Beltron Jobs: बेल्ट्रॉन के नाम पर फर्जी साइट से धोखाधड़ी, कहीं आपने भी तो नहीं किया आवेदन? जानें पूरा मामला

अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी से करेंगे

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन्हें भी धरना प्रदर्शन करना है, उनके लिए गर्दनीबाग में जगह बनाई गई है. पूरे सत्र के दौरान बाहरी लोगों का प्रवेश परिसर में पूरी तरह वर्जित रहेगा. सिर्फ कार्ड धारी ही विधानसभा में प्रवेश कर सकेंगे. चूंकि सत्र की अवधी लंबी है, इसलिए सभी को निर्देश दिए गए हैं कि जिनकी जहां पर ड्यूटी लगेगी, वे अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी से करेंगे. कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 

बता दें कि बिहार विधानमंडल का सत्र 25 फरवरी से शुरू होगा जो 31 मार्च तक चलेगा. सत्र की शुरुआत राज्यपाल फागू चौहान के अभिभाषण से होगी. इस दौरान विधानसभा और विधान परिषद के सभी सदस्य एक साथ सभागार में मौजूद रहेंगे. इसी सत्र के दौरान बिहार बजट 2022-23 पेश किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें -

Samastipur Loot: समस्तीपुर में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक से 10 लाख रुपये की लूट, 5 बदमाशों ने 5 मिनट में दिया घटना को अंजाम

बिहार शिक्षक नियोजन: नौकरी से पहले ‘चढ़ावा’, उसके बाद बन रहा मेडिकल सर्टिफिकेट! नालंदा का मामला, VIDEO देखें

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget