एक्सप्लोरर

Budget Session: 'तेजस्वी संग नीतीशे कुमार हैं', अपराध को लेकर जीवेश मिश्रा ने महागठबंधन और DGP पर किया कटाक्ष

BJP Statement: बजट सत्र के दौरान कई मुद्दों के लेकर विधानसभा में महागठबंधन सरकार को बीजेपी घेर रही है. वहीं, शुक्रवार को बीजेपी से पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने महगठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला.

पटना: बिहार विधानसभा में अभी बजट सत्र (Budget Session) चल रहा है. इस दौरान बीजेपी (BJP) और महागठबंधन के नेता एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. वहीं, शुक्रवार को अपराध को लेकर बीजेपी (BJP) से पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा (Jibesh Mishra) ने सरकार को घेरा. इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी (DGP RS Bhatti) पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आरएस भट्टी डीजीपी बने तो इनसे उम्मीद थी लेकिन ये फेल हो गए. बिहार में अपराधियों की बहार है, तेजस्वी (Tejashwi Yadav) संग नीतीशे कुमार हैं.

'शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठियां बरसाई जा रही है'

जीवेश मिश्रा ने कहा कि छह महीना में 14 बैंक डकैती हुई. इसी महीने ग्रामीण बैंक में 3 बार डकैती हुई. आरजेडी शासन काल में अपहरण, फिरौती उद्योग चल रहा था. अब फिर वह दौर आ गया. आए दिन अपहरण, फिरौती की घटनाएं हो रही हैं. बिहटा में तुषार हत्याकांड हुआ. तुषार का अपहरण हुआ. 40 लाख की फिरौती मांगी गई. फिरौती की राशि नहीं देने पर हत्या कर दी गई. आधा जला हुआ शव मिला. बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठियां बरसाई जा रही है.

राज्य में हर तरफ हाहाकार है- जीवेश मिश्रा

बीजेपी विधायक ने कहा कि विश्वविद्यालयों में सत्र में देरी से छात्र परेशान हैं, तेजस्वी संग नीतीशे कुमार हैं. राज्य में हर तरफ हाहाकार है. सीएम के गृह विभाग को गिलोटिन में डालवा दिया गया. अब सरकार कानून व्यवस्था पर जवाब नहीं देगी जबकि कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है. सदन में सरकार को बोलना चाहिए था. वहीं, बता दें कि राहुल गांधी के मामले में बिहार विधानसभा के सदन में आज खूब हंगामा हुआ. एक तरफ महागठबंधन राहुल गांधी की बात करती नजर आई तो दूसरी ओर बीजेपी ने बिजली को लेकर मुद्दा उठाया.

ये भी पढ़ें: Congress Protest: महागठबंधन के मार्च से गायब रही नीतीश कुमार की पार्टी, राहुल गांधी के मामले पर सदन में भी JDU शांत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
कुत्ता-बिल्ली, हनुमान जी… प्रशांत किशोर के वो 5 बयान जिसने मचाई तबाही!
कुत्ता-बिल्ली, हनुमान जी… प्रशांत किशोर के वो 5 बयान जिसने मचाई तबाही!
बांकीपुर में BJP की हार पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'बहुत खुश होने की जरूरत नहीं है'
बांकीपुर में BJP की हार पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'बहुत खुश होने की जरूरत नहीं है'
Exclusive: सम्राट चौधरी को CM पद से हटाकर ही मानेंगे प्रशांत किशोर? BJP को सलाह- 'हमें ऐसा मुख्यमंत्री दें जो...'
Exclusive: सम्राट चौधरी को CM पद से हटाकर ही मानेंगे प्रशांत किशोर? BJP को दे दी यह सलाह

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget