एक्सप्लोरर

Bihar BSEB 12th Result 2023: बिहार बोर्ड इस दिन जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, आ गई तारीख, जानें विभाग का पूरा अपडेट

Bihar Board Inter Result Updates: रिजल्ट में पारदर्शिता के लिए 14 मार्च से टॉपर्स का वेरिफिकेशन शुरू है जो शनिवार 18 मार्च तक चलेगा. ऐसे में आज शुक्रवार और शनिवार को तो रिजल्ट नहीं आने वाला है.

पटना: बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट के लिए इंतजार कर रहे हैं. अब उनके इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करेगा. इसको लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में तैयारी जोरों पर की जा रही है.

अभी विभाग में क्या चल रहा है?

अभी बिहार बोर्ड इंटर के 400 वैसे टॉपर्स जिनका अंक 90 प्रतिशत के आसपास या उससे ज्यादा है उसे कॉल करके बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के कार्यालय बुला रहे हैं. वेरिफिकेशन किया जा रहा है. छात्र-छात्राओं से कुछ-कुछ जानकारी ली जा रही है. हाजीपुर के राघोपुर की रहने वाली छात्रा सारिका कुमारी शुक्रवार (17 मार्च) को बिहार बोर्ड के कार्यालय पहुंची थी. सारिका ने बताया कि वेरिफिकेशन में सभी विषय के टीचर मौजूद हैं. सबसे सभी विषयों पर 1-2 प्रश्न पूछे जा रहे हैं. राइटिंग का भी मिलान किया जा रहा है.

कब आएगा रिजल्ट?

रिजल्ट में पारदर्शिता के लिए 14 मार्च से टॉपर्स का वेरिफिकेशन शुरू है जो कल शनिवार 18 मार्च तक चलेगा. ऐसे में आज शुक्रवार शाम या शनिवार को किसी हाल में रिजल्ट जारी नहीं होने वाला है. इसके बाद रविवार है तो इस दिन भी रिजल्ट जारी नहीं होगा. बिहार बोर्ड के सूत्रों की मानें तो 20 मार्च यानी सोमवार को रिजल्ट जारी हो सकता है.

हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया गया है कि इंटरमीडिएट का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार तक वेरिफिकेशन का काम पूरा हो जाएगा. बताया जाता है कि रिजल्ट का काम पूरा हो चुका है सिर्फ वेरीफिकेशन नहीं होने के कारण रुका हुआ है.

2017 से हो रहा टॉपर्स का वेरिफिकेशन

वर्ष 2017 से इंटरमीडिएट और मैट्रिक की परीक्षा में रिजल्ट से पहले टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया जा रहा है. इससे पहले यह नियम नहीं था. 2016 में आर्ट्स में बिहार टॉप करने वाली रूबी राय का मामला काफी चर्चा में रहा था. साल 2016 में बिहार की छवि दागदार हुई थी. हाजीपुर की रहने वाली रूबी कुमारी ने आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया था लेकिन जब उससे पूछा गया था तो उसे अपने सब्जेक्ट का नाम तक ठीक से याद नहीं था.

मामला सामने आने पर जहां बोर्ड की ओर से हर संभव सफाई देने की कोशिश की थी लेकिन टॉपर रूबी से रिव्यू टेस्ट में कई सवाल पूछे गए तो यह साबित हुआ कि उसने खुद अपनी कॉपी नहीं लिखी थी. पॉलिटिकल साइंस में 100 में 91 नंबर लाने वाली रूबी से जब पूछा गया था कि पॉलिटिकल साइंस क्या है तो उसने जवाब नहीं दिया था. इस विषय का उच्चारण भी सही से नहीं कर पाई थी. पॉलिटिकल साइंस को 'प्रोडिकल साइंस' बोलने के कारण बिहार की पूरी शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए थे.

यह भी पढ़ें- Seventh Phase Recruitment: 7वें चरण की बहाली की मांग पर पटना में प्रदर्शन, तेजस्वी यादव के खिलाफ फूटा गुस्सा

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री मोदी पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, '…कौन जिंदा रहेगा?'
प्रधानमंत्री मोदी पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, '…कौन जिंदा रहेगा?'
बिहार में हालात बिगड़े? गंगा की स्थिति देखने खुद निकले नीतीश कुमार
बिहार में हालात बिगड़े? गंगा की स्थिति देखने खुद निकले नीतीश कुमार
बिहार में बाढ़ की स्थिति पर तेजस्वी यादव ने जताई चिंता, सरकार पर साधा निशाना
बिहार में बाढ़ की स्थिति पर तेजस्वी यादव ने जताई चिंता, सरकार पर साधा निशाना
बिहार के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, गूगल से क्यों होने जा रहा समझौता? जानें
बिहार के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, गूगल से क्यों होने जा रहा समझौता? जानें

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget