एक्सप्लोरर

BSEB 10th Result 2025: बिहार में मजदूर की बेटी बनी मैट्रिक की फर्स्ट टॉपर, सेल्फ स्टडी से प्राप्त किए 489 अंक

Matric Result 2025: समस्तीपुर की साक्षी कुमारी ने कहा कि सफलता में माता-पिता और गुरुजनों का काफी योगदान रहा है. स्कूल के शिक्षक के मार्गदर्शन के कारण मैं टॉपर बन पाई हूं.

Matric Examination 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक का परीक्षा का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया गया है. समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड स्थित जेपीएन उच्च विद्यालय नहरन की छात्रा साक्षी कुमारी ने 489 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है. 489 अंक लाने वालों में बिहार के तीन छात्र छात्राएं शामिल हैं. वहीं स्कुल के छात्र प्रणव कुमार ने 486 अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है.  

489 अंक लाकर टॉपर बनी साक्षी कुमारी  

वहीं बिहार बोर्ड में स्टेट टॉपर विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत जोगिया निवासी नरेश शर्मा की पुत्री साक्षी कुमारी ने 489 अंक लाकर टॉपर लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. साक्षी के पिता मजदूरी करके अपना घर चलाते हैं. प्रणव और साक्षी के साथ-साथ नौ छात्र-छात्राओं के नाम टॉपर लिस्ट में सर्वप्रथम आने पर पूरे जिला में खुशी की लहर है.

साक्षी कुमारी ने बताया की टॉपर बनकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं पहले स्थान पर आई हूं. मेरी सफलता में माता-पिता और गुरुजनों का काफी योगदान रहा है. स्कूल के शिक्षक के मार्गदर्शन के कारण मैं टॉपर बन पाई हूं. अभी तो यह पहला पड़ाव है, आगे और अच्छा करना है. कितने घंटे पढ़ाई करने के सवाल पर साक्षी ने कहा कि मैं समय देखकर नहीं पढ़ती थी. जब मन करता था तब मैं पढ़ाई करती थी. सेल्फ स्टडी पर ज्यादा फोकस किया था.

वहीं चौथे स्थान पर प्रणव कुमार ने 486 अंक लाकर टॉपर में अपना जगह बनाया है. वह भी जेपीएन उच्च विद्यालय नरहन के छात्र हैं. वह खानपुर निवासी स्वर्गीय विजेंद्र राय व ग्रहणी विंध्यवासिनी देवी का पुत्र हैं. वह विभूतिपुर अपने ननिहाल में रहकर परीक्षा की तैयारी करता था. उनके इस सफलता पर उनके शिक्षक मोती सर ने बताया कि लड़का बचपन से ही मेधावी छात्र रहा है. यह अपने कठोर मेहनत के बदौलत इस मुकाम को हासिल किया है.

वहीं प्रणव ने बताया कि वह आगे चलकर इंजीनियरिंग की तैयारी करना चाहता है. वहीं इस सफलता पर भाजपा नेता अरविंद कुमार कुशवाहा, बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्य अरविंद कुमार दास, जिला परिषद सदस्य जितेंद्र राम सहित भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने छात्र-छात्राओं के घर पहुंचकर उसे फूल, माला पहनाकर सम्मानित करते हुए बधाई व हार्दिक  शुभकामनाएं देने लगे. 

समस्तीपुर के 10 में से 9 छात्र मैट्रिक में टॉप 

बता दें कि समस्तीपुर जिला के जेपीएन उच्च विद्यालय नहरन की छात्रा साक्षी कुमारी ने 489 अंक, प्रणव कुमार ने 486 अंक प्राप्त किया है.जबकि जनता उच्च विद्यालय अख्तियारपुर चंदौली के छात्र विवेक कुमार ने 483 अंक लाकर सातवां स्थान, उच्च विद्यालय बढ़ौना के छात्र अंकित कुमार ने 482 अंक लाकर आठवां स्थान, एनआईएमएस उच्च विद्यालय हसनपुर रोड के छात्र सिद्धार्थ यदुवंशी ने 482 अंक प्राप्त कर आठवां स्थान पाया है.

वहीं आरएनएस उच्च विद्यालय सिंघियाघाट के छात्र नंद किशोर कुमार ने 481 अंक प्राप्त कर नौवां स्थान, सर्वोदय उच्च विद्यालय चांदचौर मथुरापुर के छात्र सुधांशु कुमार ने 481 अंक प्राप्त कर नौवां स्थान, ताजपुर प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय बाघी की छात्रा सत्या कुमारी ने 480 अंक प्राप्त कर 10वां स्थान, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लाटबसेपुरा सरायरंजन के छात्र प्रिंस कुमार ने 480 अंक प्राप्त कर 10वां स्थान प्राप्त किया है.

ये भी पढ़ें: BSEB Bihar Board Result: आर्थिक तंगी और संसाधनों की कमी भी नहीं तोड़ सकी हौसला, पश्चिम चंपारण की अंशु बनी मैट्रिक की फर्स्ट टॉपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget