एक्सप्लोरर

BSEB Bihar Board Result: आर्थिक तंगी और संसाधनों की कमी भी नहीं तोड़ सकी हौसला, पश्चिम चंपारण की अंशु बनी मैट्रिक की फर्स्ट टॉपर

अंशु अपनी सफलता का श्रेय अपनी बड़ी बहन पूजा कुमारी को दी है, जो प्राइवेट शिक्षक हैं. पूजा ने अपनी छोटी बहन को पढ़ाई के लिए हरसंभव सहयोग और उसे सही मार्गदर्शन दिया.

Matric Examination 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिसमें पश्चिम चंपारण की अंशु कुमारी ने पूरे राज्य में टॉप कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. भारतीय इंटर कॉलेज, गहिरी (नौतन) की छात्रा अंशु ने 489 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया. 489 अंक लाने वालों में बिहार के तीन छात्र छात्राएं शामिल हैं. इस बड़ी उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा इलाका गर्व महसूस कर रहा है. 

संघर्ष से सफलता तक का सफर

अंशु कुमारी का सफर आसान नहीं था. आर्थिक तंगी और संसाधनों की कमी के बावजूद उन्होंने पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी. स्कूल के साथ-साथ उन्होंने ऑनलाइन माध्यम बनाया. विशेष रूप से यूट्यूब से पढ़ाई की और अपनी तैयारी को मजबूत किया. उनके पिता ने हमेशा बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता दी, जिससे अंशु का हौसला बढ़ता गया.

अंशु ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी बड़ी बहन पूजा कुमारी को दी है, जो प्राइवेट शिक्षक हैं. पूजा ने अपनी छोटी बहन को पढ़ाई के लिए हरसंभव सहयोग और उसे सही मार्गदर्शन दिया.

टॉप रैंक हासिल करने के बाद अंशु कुमारी अब मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं. उनका सपना है कि वे नीट परीक्षा पास कर डॉक्टर बनें और समाज की सेवा करें. अंशु की इस उपलब्धि से उनके गांव में खुशी की लहर है. परिजन, शिक्षक और ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिला कर अंशु कुमारी की सफलता का जश्न मनाया.

लड़कियों ने अपनी काबिलियत साबित की

बिहार बोर्ड के इस साल के नतीजे बताते हैं कि एक बार फिर लड़कियों ने अपनी काबिलियत साबित की है. अंशु कुमारी की इस सफलता ने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है.

वहीं अंशु कुमारी की मां ने कहा कि मेरी बेटी शुरू से पढ़ाई के मामले में अच्छा रही है. अंशु कुमारी आगे की पढ़ाई के लिए हर संभव तैयार है. वहीं टॉपर अंशु कुमारी ने बताया कि मेरी मां कैंसर से पीड़ित है और हम सभी भाई-बहन के पढ़ाई के लिए हमेशा खड़ी रहती हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार: नालंदा में पिता ने शादीशुदा बेटे के सिर पर सजाया सेहरा, एक गलती से पड़ गए लेने के देने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget