एक्सप्लोरर

'कुछ छात्रों ने उद्दंडता की', पटना में हंगामे के बाद BPSC ने पेपरलीक से किया इनकार

Patna News: पटना में बीपीएससी की परीक्षा के दौरान कुछ छात्रों ने हंगामा किया। उनका आरोप था कि पेपर वायरल हुआ है। कुछ छात्रों ने प्रश्न पत्र छीन लिया और दूसरों को भड़काने की कोशिश की.

Bihar News: पटना में बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) की परीक्षा के दौराव एक सेंटर पर कुछ परीक्षार्थियों द्वारा हंगामा किया गया. हंगामे की खबर पर आयोग के दो पदाधिकारी दोपहर करीब 12:45 बजे पहुंचे और इस बारे में जानकारी ली.

आयोग के पदाधिकारी पहुंचे तो पता चला कि कुछ छात्रों ने कहा कि पेपर वायरल हुआ है. उसमें से कुछ छात्रों ने उद्दंडता की. प्रश्न पत्र छीन लिया. बाकी लोगों को भड़काने की कोशिश की. कुछ छात्र परिसर के बाहर आ गये. एक दो वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें कुछ छात्र आयोग के पदाधिकारी को प्रश्न पत्र को दिखा रहे थे.

वहीं बीपीएससी ने पेपरलीक से इनकार किया. उनका कहना है कि प्रश्न पत्र वायरल होने का सवाल नहीं है. कोई शिकायत नहीं है. आयोग के लोग वहां मौजूद थे. एक छात्रा ने बताया कि जिस क्लास रूम में उसे बैठाया गया था वहां ओएमआर शीट भी नहीं दिया गया, और जिस रूम में दिया गया वहां छात्र उत्तर लिख रहे थे. एक अन्य ने बताया कि कइयों को दस मिनट लेट प्रश्न पत्र मिला वहीं कइयों को तो मिला ही नहीं.

डीएम ने हंगामा कर रहे छात्र को जड़ा थप्पड़

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा खत्म होने के बाद पटना के कुम्हरार में बापू परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया. परीक्षार्थियों में से एक को पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने थप्पड़ जड़ दिया. परीक्षार्थियों के हंगामे को देखते हुए डीएम चंद्रशेखर सिंह पटना, एसएसपी राजीव मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझा रहे थे, तभी पटना के डीएम ने आपा खो दिया और एक परीक्षार्थी को थप्पड़ मार दिया.

इसके बाद वहां खड़े पुलिसकर्मी उस छात्र को पकड़कर अपने साथ ले गए. बीपीएससी परीक्षा में अनियमितता का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थी हंगामा कर रहे थे. उनका आरोप था कि उन्हें प्रश्नपत्र देर से दिया गया था. अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट लेकर बाहर आ गए. उन्होंने प्रश्न पत्र भी फाड़ दिया. 

बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन शुक्रवार को बिहार के 912 केंद्रों पर किया गया. राजधानी पटना में 60 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया. इस परीक्षा के लिए चार लाख 83 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक हुई. 

परीक्षार्थी बरसीदा राशिद ने बताया कि पेपर बहुत अच्छा था. बीपीएससी की तैयारियां बहुत अच्छी थीं. एक अन्य छात्र अनुराग केसरी ने बताया कि यह मेरा दूसरा प्रयास था. पेपर में करंट अफेयर्स के सवाल अच्छे थे. अगर कोई दो महीने भी अच्छी तरह से तैयारी करता तो अच्छे अंक ला सकता था. बीपीएससी की तैयारी तो ठीक थी, लेकिन अंदर की व्यवस्थाओं के बारे में आयोग ही जानता है.

इसे भी पढ़ें: मधुबनी में मां-बेटे का झगड़ा छुड़ाने गए युवक की गोली मारकर हत्या, 3 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget