एक्सप्लोरर

Corona Vaccine Booster Dose: बिहार में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की हुई शुरुआत, जानें- इसके लिए क्या करना होगा

तीसरी डोज के लिए किसी तरह के रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं. पुराने रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही तीसरी डोज दी जाएगी.

Corona Vaccine Booster Dose: बिहार समेत देश भर में आज के कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) की बूस्टर डोज लगाने की शुरुआत हो गई है. हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर्स समेत 60 साल से अधिक की उम्र वाले सभी को बूस्टर डोज देने की घोषणा की गई है. कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए हेल्थ केयर वर्कर को प्राथमिकता के साथ बूस्टर डोज लगाई जा रही है, क्योंकि संक्रमण का सबसे अधिक खतरा उन पर ही है. वहीं, साठ साल के ऊपर के लोग जिन्हें कोई गंभीर बीमारी है, उन्हें भी डॉक्टर के परामर्श पर तीसरी डोज दी जा रही है. बता दें कि बिहार में पत्रकारों को भी फ्रंटलाइन वर्कर्स माना गया है. ऐसे में वो भी बूस्टर डोज लेने के लिए एलिजिबल हैं. 

रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं

बता दें कि तीसरी डोज के लिए किसी तरह के रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं. पुराने रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज दी जाएगी. हालांकि, इस बाबत कोविन एप पर बदलाव किए गए हैं. तीसरे डोज को लेकर एप पर फीचर जोड़ दिया गया है. ऐसे में ऐप के माध्यम से अप्वाइंटमेंट ली जा सकती है. इसके अलावा ऑन स्पॉट बुकिंग की भी सुविधा है. 

CJI ने शराबबंदी को बताया अदूरदर्शी तो CM नीतीश के मंत्री ने इस अंदाज में उठाया सवाल, पढ़ें- क्या कुछ कहा 

गौरतलब है कि बीते दिनों बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा था, " 10 जनवरी, 2022 से वैसे स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स जिन्होंने नौ महीने पहले कोरोना वैक्सीन की सेकेंड डोज ले ली होगी, उन्हें बूस्टर डोज दिया जाएगा. इसके साथ ही 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को भी बूस्टर डोज मिलेगा. लेकिन, उन्हें डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ेगी. हालांकि, इसके लिए उन्हें किसी प्रकार के कागज या सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होगी. आराम से वैक्सीन मिलेगी. जांच जैसा कुछ नहीं होगा."

इतने लोगों को लगेगी बूस्टर डोज

विभाग के प्रधान सचिव ने कहा था, " चूंकि हमने मीडियाकर्मियों को भी फ्रंटलाइन वर्कर्स माना है. ऐसे में उन्हें भी बूस्टर डोज मिलेगा. उन्होंने बताया कि तीसरी डोज लेने वालों में 60 व 60 से अधिक उम्र वाले 18.92 लाख लोग, 5.24 लाख हेल्थ केयर वर्कर, 5.6 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं."

यह भी पढ़ें -

Omicron in Bihar: पटना सहित बिहार के सात जिलों में ओमिक्रोन की पुष्टि, देखें- कहीं आपका जिला भी तो लिस्ट में शामिल नहीं

Bihar Weather Update: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश व ओले गिरने के आसार, विभाग ने जारी किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget