एक्सप्लोरर

Omicron in Bihar: पटना सहित बिहार के सात जिलों में ओमिक्रोन की पुष्टि, देखें- कहीं आपका जिला भी तो लिस्ट में शामिल नहीं

अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि कुल 32 सैंपल में से 22 पटना के थे. जबकि अन्य सात अलग-अलग जिलों के सैंपल थे. पटना के 22 सैंपल में से 20 में ओमीक्रोन, एक में डेल्टा की पुष्टि हुई है.

Omicron in Bihar: बिहार में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) बड़ी तेजी से पांव पसार रहा है. कोरोना के कोविड-19 (Covid19) वेरिएंट के साथ-साथ अब डेल्टा (Delta) और ओमिक्रोन (Omicron) ने भी लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है. कोरोना संकट के बीच प्रदेश के सात जिलों के मरीजों में ओमिक्रान वेरिएंट की पुष्टि हुई है. इस संबंध में जानकारी देते हुए आईजीआईएमएस के अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि मधुबनी, शेखपुरा, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया और गया में ओमीक्रोन और बक्सर में डेल्टा वेरिएंट की पुष्टि हुई. इसके अलावा मधुबनी और वैशाली जिले में भी डेल्टा के वेरिएंट मिले हैं.

सभी की है ट्रैवल हिस्ट्री

बता दें कि बिहार में रविवार को आईजीआईएमएस (IGIMS,Patna) की माइक्रोबायोलॉजी लैब में की गई जीनोम सिक्वेंसिंग में 32 संक्रमितों की रिपोर्ट आई, जिसमें से 27 लोगों में कोरोना के ओमीक्रोन और चार लोगों में डेल्टा वेरिएंट की पुष्टि हुई. जबकि एक सैंपल में अपुष्ट वेरिएंट मिला. अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि कुल 32 सैंपल में से 22 पटना के थे. जबकि अन्य सात अलग-अलग जिलों के सैंपल थे. पटना के 22 सैंपल में से 20 में ओमीक्रोन, एक में डेल्टा की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि सैंपल यात्रा इतिहास वाले मरीजों का है, जो राज्य के बाहर कहीं घूमने या इलाज कराने गए थे.

Omciron Case in Bihar: बिहार में मिले ऑमिक्रोन के 27 नए मरीज, जांच के लिए 32 मरीजों का लिया गया था सैंपल

16 हजार के पार हुआ आंकड़ा 

बीते 24 घंटे की बात करें तो राज्य में कोरोना के 5022 नए मरीज मिले हैं. इसमें केवल पटना में 2018 मरीज मिले हैं. उसके बाद सबसे अधिक गया 258, समस्तीपुर में 200, सुपौल में 102, मुजफ्फरपुर में 123, सारण में 121, जहानाबाद में 133, बेगूसराय में 125, दरभंगा में 114 नए मरीज सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अब राज्य में कोरोना के 16897 एक्टिव मामले हो गए हैं. वहीं, बीते 24 घंटे में 435 लोग ठीक हुए हैं. किसी के भी कोरोना से मौत की सूचना नहीं है. कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 96.11 प्रतिशत है.

यह भी पढ़ें -

Bihar News: रश्मि वर्मा ने वापस लिया इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया बीजेपी विधायक ने ऐसा क्यों किया

Labour Migration: कोरोना का फिर वहीं 'खौफनाक मंजर', क्या फिर छिन जाएगी रोजी-रोटी? जानें मजदूरों का दर्द उन्हीं की जुबानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget