एक्सप्लोरर

CJI ने शराबबंदी को बताया अदूरदर्शी तो CM नीतीश के मंत्री ने इस अंदाज में उठाया सवाल, पढ़ें- क्या कुछ कहा 

मंत्री ने कहा, " न्यायपालिका के अधिकारों को रेखांकित करते समय संविधान सभा ने इसे लेकर पूरी सजगता दिखाई थी. हालांकि, सभी सदस्यों का ये मानना था कि न्यायपालिका को ‘राज्य के अंदर राज्य’ नहीं बनना चाहिए."

पटना: सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना (NV Ramna) ने बीते दिनों एक कार्यक्रम के दौरान लॉ मेकिंग के मुद्दे पर बात करते हुए कहा था कि कानून बनाने में दूरदर्शिता की कमी का सीधा असर न्यायपालिका की कार्यप्रणाली पर पड़ता है. ऐसे कानूनों की वजह से कोर्ट में केस के अंबार लग जाते हैं और सुनवाई नहीं हो पाने की वजह से वे लंबित होते चले जाते हैं. इस दौरान उन्होंने साल 2016 में बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लागू किए गए शराबबंदी का उदाहरण दिया था. 

शराबबंदी को लेकर की थी टिप्पणी

सीजेआई ने कहा कि साल 2016 में लागू बिहार मद्य निषेध अधिनियम के फलस्वरूप हाईकोर्ट जमानत के आवेदनों से भरा हुआ है. इस वजह से एक साधारण जमानत अर्जी के निपटारे में एक साल का समय लग जाता है. बिना ठोस विचार के लागू कानून से लोगों की परेशानी बढ़ती हैं और उन्हें मुकदमेबाजी की ओर ले जाते हैं. इस दौरान उन्होंने ये भी कहा था कि कार्यपालिका में न्यायपालिका की बातों को नजरअंदाज करने का प्रचलन बढ़ता जा रहा है. ये बात सही है. 

Omciron Case in Bihar: बिहार में मिले ओमिक्रोन के 27 नए मरीज, जांच के लिए 32 मरीजों का लिया गया था सैंपल

सीजेआई की ओर से शराबबंदी पर की गई टिप्पणी के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई थी. विपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर निशाना साधा था और उन पर बिहार का बेड़ा गर्क करने का आरोप लगाया था. हालांकि, अब चीफ की 'जजमेंट' पर बिहार के शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले विजय चौधरी (Vijay Chaudhary) ने सवाल उठाए हैं.

न्यायपालिका को दी अधिक शक्ति

एक अखबार के लिए लिखे गए आलेख में उन्होंने कहा है कि देश के चीफ जस्टिस ने ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर सवाल उठाया है तो उसपर विचार करने की आवश्यकता है. देश में जब संविधान का गठन किया गया तो न्यायपालिका को विधायिका और कार्यपालिका से अधिक शक्ति दी गई. बाबा साहब समेत अन्य ने भी इसे सही माना. ऐसा इसलिए ताकि विधायिका और कार्यपालिका से अगर कोई गलती हो तो न्यायपालिका उसमें हस्तक्षेप कर सके. 

मंत्री ने कहा, " न्यायपालिका के अधिकारों को रेखांकित करते समय संविधान सभा ने इसे लेकर पूरी सजगता दिखाई थी. हालांकि, अंबेडकर सहित सभी सदस्यों का ये मानना था कि न्यायपालिका को ‘राज्य के अंदर राज्य’ नहीं बनना चाहिए. ए.कृष्णा अय्यर ने कहा था कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता ऐसी नहीं होनी चाहिए कि वह उच्च विधायिका या उच्च कार्यपालिका के रूप में काम करने लगे." 

विजय चौधरी ने दी ये नसीहत

उन्होंने कहा, " न्यायपालिका ने निसंदेह कई मामलों में पारदर्शिता के साथ न्याय किया है. लेकिन आज भी वो कोर्ट रूम की प्रक्रिया को सार्वजनिक करने को तैयार नहीं है. इसे सूचना के अधिकार के क्षेत्र में नहीं जाने देना चाहती है. न्यायिक स्वतंत्रता सर्वस्वीकार्य है. लेकिन विधायिका या कार्यपालिका भी भूमिका पर सावल खड़े कर प्रजातंत्र को मजबूत नहीं किया जा सकता. जब सरकार के तीनों अंग एक-दूसरे के अधिकारों और मर्यादाओं के क्षेत्र में बिना हस्तक्षेप किए आपसी समझदारी से काम करेंगे, तभी भारतीय जनतंत्र सफल हो सकेगा."

यह भी पढ़ें -

Bihar News: रश्मि वर्मा ने वापस लिया इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया बीजेपी विधायक ने ऐसा क्यों किया

Labour Migration: कोरोना का फिर वहीं 'खौफनाक मंजर', क्या फिर छिन जाएगी रोजी-रोटी? जानें मजदूरों का दर्द उन्हीं की जुबानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget