एक्सप्लोरर

Samadhan Yatra: 'नृत्य कार्यक्रम का आयोजन क्या लोकशाही का अपमान नहीं ?' विजय सिन्हा ने CM नीतीश पर लगाया ये आरोप

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दौरान गुरुवार को पश्चिमी चंपारण पहुंचे हुए थे. इस यात्रा को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है.

पटना: बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने मुख्यमंत्री की 'समाधान यात्रा' (Samadhan Yatra) पर तंज कसते हुए पूछा है कि चंपारण की धरती पर पांव रखते ही जंगल सफारी का भ्रमण कर किस समस्या का समाधान किया गया? वर्षों से वहां बन रहे कन्वेशन सेंटर का आधा-अधूरा निर्माण कार्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को आईना दिखाने जैसा लगा होगा. राजा महाराजा की तरह इस सर्दी के मौसम में नृत्य कार्यक्रम का आयोजन करना क्या लोकशाही का अपमान नहीं है?

'प्रायोजित स्थल पर ही अधिकारी ले जाते हैं'

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पदाधिकारियों के साथ सज-धजकर पहुंचने पर अधिकारी प्रायोजित स्थल पर ही ले जाते हैं, जिससें उन्हें सब हरा भरा ही दिख सके. छात्राओं को जबरन ठंड में लाइन में लगावाकर सब अच्छा दिखानें की कोशिश की गई. दरुआबारी गाँव में प्रभारी मंत्री ललित यादव मुख्यमंत्री के अगवानी के लिए खडे़ थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने उपेक्षा कर न तो कोई विमर्श किया और न हीं उनसें कोई फीडबैक लिया. वहां जदयू कोटे के दो मंत्री से विमर्श करते नजर आएं. आगे उन्होंने कहा कि जल जीवन हरियाली और हर घर नल योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण 80 से 85 प्रतिशत लोकधन का अपव्यय हुआ है. क्या मुख्यमंत्री इन योजनाओं में व्याप्त 35 प्रतिशत कमीशन का वायरल वीडियो की सत्यता को जानना चाहेंगे.

मुख्यमंत्री को जनता से कोई मतलब नहीं- नेता प्रतिपक्ष 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का हाव भाव और व्यवहार से वहां साबित हो रहा था कि राजा को अपनी प्रजा के दुखों से कोई मतलब नहीं है. इस यात्रा का उद्देश्य जनता की गाढ़ी कमाई को लूटाना, न्याय के साथ विकास को नकारना और राज्य में व्याप्त प्रशासनिक अराजकता, बिगड़ती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, अपराध और बलात्कार की घटनाओं से मुंह छिपाना है.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar Yatra: सीएम की यात्रा शुरू, RJD का सपोर्ट तो बीजेपी कस रही तंज, शिवानंद को नीतीश की सेहत की चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह पर लगे आरोपों पर प्रशांत किशोर, 'अगर कुछ गलत…'
जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह पर लगे आरोपों पर प्रशांत किशोर, 'अगर कुछ गलत…'
बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, JDU के पास गया पद?
बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, JDU के पास गया पद?
'चुनाव आयोग क्या चाहता है, वह…', ज्ञानेश कुमार विवाद में JDU का बड़ा बयान
'चुनाव आयोग क्या चाहता है, वह…', ज्ञानेश कुमार विवाद में JDU का बड़ा बयान
यूपी चुनाव 2027: चिराग पासवान के ऐलान पर BJP की दो टूक, 'अपने-अपने…'
यूपी चुनाव 2027: चिराग पासवान के ऐलान पर BJP की दो टूक, 'अपने-अपने…'

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
उज्जैन शाही मस्जिद का 3 फीट का हिस्सा टूटेगा, हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
उज्जैन शाही मस्जिद का 3 फीट का हिस्सा टूटेगा, हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
भारी बारिश से धान की फसल को नुकसान, किसान तुरंत करें ये काम
भारी बारिश से धान की फसल को नुकसान, किसान तुरंत करें ये काम
Embed widget