एक्सप्लोरर

BJP Reaction: राहुल-तेजस्वी की यात्रा के पीछे सुशील मोदी ने बताई कांग्रेस और RJD की स्ट्रेटजी, कहा- 'दोनों दल अपने-अपने...'

Sushil Modi Statement: बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी 'इंडिया' गठबंधन पर हमेशा हमलावर रहे हैं. वहीं, बुधवार को उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा.

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने बुधवार को 'इंडिया' गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में कांग्रेस-आरजेडी का परिवारवादी नेतृत्व जमानत पर चल रहा है. दोनों दल अपने-अपने राजकुमारों को यात्राओं की नौटंकी से लांच करने में लगे हैं. यदि इसका कोई असर होता तो तीन बड़े हिंदी भाषी राज्यों में कांग्रेस की हार न होती. 'इंडिया' गठबंधन में सोनिया गांधी, लालू प्रसाद, ममता बनर्जी, एमके स्टालिन, उद्धव ठाकरे सहित सभी बड़े दलों के नेता अपने बेटे या परिजन को आगे बढाने और संपत्ति बनाने के लिए काम कर रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि कोई बेटे को पीएम प्रोजेक्ट करने में लगा है, तो कोई बेटा-भतीजा को सीएम बनाने के लिए बेचैन है. ये लोग देश की सेवा क्या करेंगे? 

'पीएम का 'इंडिया' गठबंधन कभी मुकाबला नहीं कर पाएगा'

सुशील मोदी ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता को ही परिवार मान कर गरीब, युवा, महिला और किसानों के विकास के लिए दिन-रात काम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'इंडिया' गठबंधन कभी मुकाबला नहीं कर पाएगा. परिवारवाद और भ्रष्टाचार में डूबी राजनीति के चलते यूपीए के दस साल में कोल ब्लॉक, 2 जी स्पेक्ट्रम जैसे करोड़ों रुपये के घोटाले हुए, जबकि 'राष्ट्र पहले' की नीति और गरीबों-पिछड़ों की मदद की नेक नीयती वाली एनडीए सरकार के दस साल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा. 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए.

बीजेपी के निशाने पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूरे देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हुए हैं तो आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बिहार में जन विश्वास यात्रा पर निकले हुए हैं. इस यात्रा को लेकर खूब बयानबाजी हो रही है और जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं. बीजेपी इस पर लगातार हमला बोल रही है.

ये भी पढे़ं: Tejashwi Yadav Rally: बेतिया में तेजस्वी ने CM नीतीश और PM मोदी को दी खुली चुनौती, सीटों को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget