एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav Rally: बेतिया में तेजस्वी ने CM नीतीश और PM मोदी को दी खुली चुनौती, सीटों को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

Tejashwi Yadav News: पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा के दौरान बेतिया पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर जमकर निशाना साधा.

बेतिया: जिले के लौरिया में स्थित साहू जैन हाईस्कूल में बुधवार को पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने जन सभा को संबोधित किया. तेजस्वी यादव ने जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) के माध्यम से हुंकार भरी. सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश जी का सम्मान है. वह बुजुर्ग हैं पर उनसे बिहार नहीं चलेगा. अपलोग हमारी पार्टी का साथ दीजिए. गन्ना किसानों के लिए हमारी पार्टी ने बीस रुपए प्रति क्विंटल दाम बढ़ाया. नीतीश कुमार विधानसभा भंगकर साथ में लोकसभा का चुनाव (Lok Sabha Election 2024) कराना चाहते थे. चुनौती देता हूं एक भी सीट न नीतीश कुमार और न मोदी जी को मिलेगी. एक टर्म में तीन बार शपथ लिए जबकि दो साल अभी बाकी है.

17 महीने में पांच लाख सरकारी नौकरी दी है- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि 17 महीने में 17 साल का काम किया है और दस बारह सीट पर दगाबाजी से हरा दिया गया है. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश जी मेरे मां पिता जी से माफी भी मांगी. पिता ने बड़ा दिल दिखाते हुए उन्हें शामिल किया था. हम लोगों ने दस लाख नौकरी का वादा किया था तो लोग बोलते थे अपने बाप के यहां से पैसा लाएगा. नीतीश कुमार ने भी कहा यह असंभव है. 17 महीने में पांच लाख सरकारी नौकरी दी है और एक भी पेपर लीक नहीं हुआ.

'आरजेडी के लोग 'MY' की पार्टी कहते हैं'

आगे पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि विकास के लिए वोट दीजिए. बीजेपी के सांसद और मोदी जी ने दस साल में कुछ काम नहीं है तो उनको आप लोग वोट क्यों देंगे? पीएम मोदी 2022 में कहते थे सबको पक्का मकान देंगे, दिया क्या? खाते में 15 लाख रुपये देंगे तो क्या दिए? फिर उनको वोट क्यों देंगे. आरजेडी के लोग 'MY' की पार्टी कहते हैं, लेकिन आरजेडी 'बाप' की भी पार्टी है. जनता हमारी माई है और बाप है.

ये भी पढे़ं: Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पटना से देंगे BJP को चुनौती, जन विश्वास महा रैली में दिखेंगे लालू प्रसाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget