एक्सप्लोरर

कभी थे BJP के नेता... अब उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने रामगढ़ सीट से बना दिया उम्मीदवार

Bihar Bypoll 2024: जन सुराज के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती ने नाम की घोषणा की है. जन सुराज के उम्मीदवार सुशील कुशवाहा 2019 में लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं.

Prashant Kishor: बिहार की चार सीटों पर उपचुनाव होना है. इस चुनाव में जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) भी जोरशोर से लगी है. रामगढ़ सीट (Ramgarh Seat) से पार्टी ने सुशील कुशवाहा (Sushil Kushwaha) को उतारने का फैसला लिया है. मंगलवार (22 अक्टूबर) को जन सुराज पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती ने कैमूर में इसकी घोषणा की है. सुशील कुशवाहा जमीन से जुड़े कार्यकर्ता हैं. बीजेपी से इन्होंने राजनीति की शुरुआत की है. 

पांच नामों में सुशील कुशवाहा के नाम पर लगी मुहर

सुशील कुशवाहा 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे. उन्होंने 80 हजार वोट प्राप्त किया था. वह बसपा में प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं. अब प्रशांत किशोर की पार्टी ने उपचुनाव में रामगढ़ सीट से चुनाव लड़ाने का ऐलान कर दिया है. इस सीट से चुनाव लड़ाने के लिए पांच नामों का चयन किया गया था. इसमें विनायक प्रसाद जायसवाल, शमीम अहमद, आनंद सिंह, सुशील कुशवाहा और रामनारायण राम का नाम था. अब सुशील कुशवाहा के नाम पर मुहर लगी है.

चार में से तीन सीटों पर उम्मीदवार किए गए फाइनल

बिहार की चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी की ओर से तीन सीटों पर पहले ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हो चुकी है. बेलागंज से प्रोफेसर खिलाफत हुसैन और इमामगंज से डॉक्टर जितेंद्र पासवान को उम्मीदवार बनाया गया है. बता दें कि तरारी सीट से भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो गई है लेकिन पेच फंस गया है. पार्टी की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है लेकिन उनका नाम बिहार के वोटर लिस्ट में नहीं है. ऐसे में यहां से प्रत्याशी को बदला जा सकता है.

बता दें कि उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है. 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं. 13 नवंबर को वोटिंग होगी. 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. इस चुनाव में देखना होगा कि प्रशांत किशोर की पार्टी कैसा प्रदर्शन करती है.

यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर की राह में कौन बन रहा रोड़ा? किया ये दावा, कहा- 'एसके सिंह को नहीं लड़ने दिया तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget