एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर की राह में कौन बन रहा रोड़ा? किया ये दावा, कहा- 'एसके सिंह को नहीं लड़ने दिया तो...'

Prashant Kishor: जन सुराज की ओर से तरारी सीट पर एसके सिंह को उम्मीदवार बनाया गया था. अब पता चला है कि उनका नाम बिहार के वोटर लिस्ट में नहीं है. इस पर पीके ने प्रतिक्रिया दी है.

Bihar Bypolls: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को उपचुनाव में तरारी सीट से उम्मीदवार बदलना पड़ सकता है. इसके पीछे प्रशांत किशोर साजिश मान रहे हैं. बीते सोमवार (21 अक्टूबर) को कैमूर में प्रशांत किशोर ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की बाधाएं आती रहेंगी. यदि कोई इंसान व्यवस्था के खिलाफ खड़ा होगा तो वहां के बालू-माफिया जो हजारों-करोड़ रुपये लूट रहे हैं, वो अड़चन डालेंगे. जन सुराज भी अपने पक्ष को निर्भीक होकर रखेगा और तरारी से एसके सिंह वहां के भूमि-बालू माफिया को उखाड़ कर जरूर फेकेंगे. अगर उनको नहीं लड़ने दिया तो जन सुराज से तरारी का कोई होनहार व्यक्ति जरूर लड़ेगा.

पीके ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिंह जो सेना में वाइस-चीफ रहे हैं, मतदाता सूची में उनके नाम को लेकर जिला प्रशासन ने सवाल उठाया है. उनका कहना है कि इलेक्शन कमिशन के रूल बुक के हिसाब से भले ही नागरिक बिहार का हो, लेकिन बिहार के किसी भी विधानसभा क्षेत्र में अगर मतदाता के तौर पर किसी का नाम नहीं हैं तो वो चुनाव नहीं लड़ सकता है. 

जिला प्रशासन और चुनाव आयोग के लोग रोक रहे?

एसके सिंह को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि वोटर लिस्ट में नाम डालने के लिए, फॉर्म 8A भरा गया है. 2020 तक एसके सिंह का नाम बिहार के वोटर लिस्ट में था. उनकी पत्नी के देहांत के बाद उनका नाम नोएडा के वोटर लिस्ट में जुड़ गया क्योंकि वो वहीं रहते थे. 2024 में उन्हें वहां वोट देना था. इसी को आधार बनाकर जिला प्रशासन और चुनाव आयोग के लोग उनको लड़ने से रोकना चाहते हैं.

रामगढ़ सीट के लिए चुने गए पांच नाम, एक होगा फाइनल

रामगढ़ सीट से उपचुनाव में जन सुराज से कौन लड़ेगा यह तय नहीं हुआ है. प्रशांत किशोर ने जन सुराज के पांच संभावित उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. उन्होंने कहा कि इस सीट से विनायक प्रसाद जायसवाल, शमीम अहमद, आनंद सिंह, सुशील कुशवाहा और रामनारायण राम जन सुराज के पांच संभावित उम्मीदवार हैं. इन्हीं में से कोई एक जन सुराज की ओर से चुनाव लड़ेगा. आज (22 अक्टूबर) रामगढ़ से जन सुराज के उम्मीदवार के नाम की घोषणा हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- Chirag Paswan: 'झारखंड में NDA की सरकार बनने जा रही', चिराग पासवान का बड़ा दावा, वजह भी बताई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget