एक्सप्लोरर

Opposition Meeting: 'नीतीश ने ऐसी बारात लगाई है, जिसमें सब दूल्हा है', विपक्षी बैठक पर सुशील मोदी का CM पर कटाक्ष

BJP Reaction: विपक्षी बैठक को लेकर बिहार में सियासी संग्राम छिड़ गया है. इसको लेकर बीजेपी के निशाने पर नीतीश कुमार आ गए हैं. वहीं, गुरुवार को सुशील मोदी ने सीएम नीतीश पर हमला बोला.

पटना: सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अगुवाई में होनी वाली बैठक से पहले गुरुवार को विपक्ष के कई राजनीतिक पटना पहुंच चुके हैं. वहीं, इसको लेकर खूब बयानबाजी हो रही है. विपक्षी बैठक को लेकर बीजेपी से राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने ऐसी बारात लगाई है जिस बारात में सब दूल्हा है और सभी अपने शर्त मनवाने में लगे हुए हैं. इनका दिल मिले न मिले लेकिन हाथ जरूर मिलाएंगे.

एक-एक सीट पर समझौता होना असंभव है- सुशील मोदी

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी क्या कांग्रेस के साथ समझौता करेंगी? क्या वो बंगाल में कांग्रेस के लिए के लिए सीट छोड़ेंगी? बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा में आधे दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई. अरविंद केजरीवाल आज नीतीश कुमार से मिले हैं लेकिन क्या वो दिल्ली और पंजाब में कांग्रेस के लिए सीट छोड़ेंगे? कोई भी क्षेत्रीय नेता कांग्रेस को अपने राज्य में सीट देने के लिए तैयार नहीं है. कल बैठक भले ही हो जाए लेकिन एक-एक सीट पर समझौता होना असंभव है.

विपक्षी एकता पर होगा मंथन

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार द्वारा बुलाई गई बैठक में राहुल गांधी, ममता बनर्जी, एम के स्टालिन, शरद पवार और हेमंत सोरेन एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जैसे नेता भाग लेंगे. जेडीयू ने पिछले साल बीजेपी का साथ छोड़ दिया था. नीतीश कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए संयुक्त रणनीति बनाने के वास्ते शुक्रवार को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है. विपक्ष के कई प्रमुख राजनीतिक दल आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कड़ी चुनौती देने के मकसद से एक मजबूत मोर्चा बनाने की रणनीति पर शुक्रवार को यहां मंथन करेंगे.

ये भी पढ़ें: Opposition Parties Meeting Live: पटना में महाजुटान, विपक्षी बैठक के लिए पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, उपेंद्र कुशवाहा का आया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget