एक्सप्लोरर

Opposition Parties Meeting Highlights: विपक्षी बैठक के बाद CM नीतीश बोले- साथ चलने पर बन गई है सहमति, बीजेपी ने ली चुटकी

Opposition Parties Meeting Patna Highlights Updates: आज हुई महाबैठक पर देश भर की नजर रही. 11 बजे से लेकर शाम के चार बजे तक विपक्षी बैठक हुई. इस पर कई राजनीतिक दिग्गजों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं.

Key Events
Opposition Parties Meeting Patna Live Updates Bihar CM Nitish Kumar Arvind Kejriwal Congress Latest News Opposition Parties Meeting Highlights: विपक्षी बैठक के बाद CM नीतीश बोले- साथ चलने पर बन गई है सहमति, बीजेपी ने ली चुटकी
सीएम आवास में हो रही विपक्षी एकता बैठक
Source : ABP Live

Background

Opposition Parties Meeting News Live: पटना में शुक्रवार (23 जून) को विपक्षी एकता की बैठक होने वाली है. सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) अगुवाई कर रहे हैं. इसको लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है. खाने-पीने और रहने का प्रबंध हो चुका है. बैठक शुक्रवार को है लेकिन एक दिन पहले से ही पटना में गैर बीजेपी दलों के नेताओं का महाजुटान शुरू है. आज गुरुवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जैसे नेता शाम तक पटना पहुंच जाएंगे.

स्पेशल फ्लाइट से सीधे पटना पहुंचेंगे सभी नेता

आज शाम 5.30 बजे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पहुंचने का समय है. राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा पटना पहुंचेंगे. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी आज पटना आएंगी. सुबह 10.20 बजे की फ्लाइट है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी आज ही 5.30 बजे पहुंचेंगे. सभी नेता स्पेशल फ्लाइट से पटना आएंगे.

पहले लालू यादव से मिल सकती हैं ममता बनर्जी

खबर है कि शाम तक पटना आने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीधे राबड़ी आवास जाएंगी. यहां लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगी और फिर सीएम नीतीश कुमार से भी मिलेंगी. वहीं दूसरी ओर भाकपा महासचिव डी राजा और भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य भी आज ही पटना पहुंच रहे हैं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेता कल पहुंचेंगे

विपक्षी एकता की बैठक में 17 से 18 दलों के नेताओं को पहुंचना है. कुछ मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता आज गुरुवार को पहुंच रहे हैं तो वहीं कुछ सीधे शुक्रवार की सुबह पहुंचेंगे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एनसीपी चीफ शरद पवार, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, उमर अब्दुल्ला समेत कई अन्य नेता शुक्रवार की सुबह पहुंच रहे हैं. विपक्षी दलों की बैठक में आने वाले नेताओं के लिए स्टेट गेस्ट हाउस या सर्किट हाउस में रुकने का इंतजाम किया गया है. कुछ का होटल में भी किया गया है.

20:43 PM (IST)  •  23 Jun 2023

Opposition Meeting: मिलकर देश को बचाने का काम करेंगे- अखिलेश यादव

राजधानी पटना में विपक्षी दलों की बैठक पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आ गई है. अखिलेश यादव ने कहा है कि पटना का यही संदेश है कि हम सब मिलकर काम करेंगे और मिलकर देश को बचाने का काम करेंगे.

20:03 PM (IST)  •  23 Jun 2023

Opposition Unity Meeting: अभी PM उम्मीदवार के बारे में तय नहीं हुआ है- एमके स्टालिन

विपक्षी बैठक पर डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए आज बिहार में विभिन्न विपक्षी दलों की मंत्रणा बैठक हुई. सभी विपक्षी पार्टियों का लक्ष्य बीजेपी को हराना है. हमने अभी प्रधानमंत्री उम्मीदवार के बारे में तय नहीं किया है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget