एक्सप्लोरर

BJP Politics: सम्राट चौधरी के आरोप पर तिलमिला जाएंगे CM नीतीश! शराब माफिया और JDU फंडिंग को लेकर दिया बड़ा बयान

Samrat Chaudhary News: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं. बुधवार को सासाराम में उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा.

रोहतास: बिहार बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने सासाराम में बुधवार को सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के कार्यक्रम को रद्द कराने के लिए सासाराम दंगा का षड्यंत्र  एक अणे मार्ग से रचा गया. सासाराम (Sasaram Violence) की धरती पर अमित शाह को आना था. अमित शाह के कार्यक्रम को डिस्टर्ब करने के लिए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सरकार ने यह पूरा कुचक्र रचा. वहीं, आगे उन्होंने कहा कि शराब माफिया के माध्यम से 10 हजार करोड़ की राशि जेडीयू और नीतीश कुमार की खाते में जाती है.

अमित शाह जल्द सासाराम आएंगे- सम्राट चौधरी 

सम्राट चौधरी ने कहा कि जब भी शोभायात्रा निकलता था. पुलिस फोर्स को लगाया जाता था. हम लोगों ने होम सेक्रेटरी और डीजीपी से कहा कि फ्लैग मार्च कराइए स्थिति गड़बड़ हो रही है, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया. विरोधी दल के नेता के रूप में कई बार संवाद किया गया, लेकिन यहां कि सरकार जगने को तैयार नहीं हुई. सरकार षणयंत्र कर रही थी कि सासाराम में अमित शाह नहीं आए. अमित शाह जल्द सासाराम आएंगे. कोई माई का लाल रोक नहीं सकता है.

'विधायक का जिला प्रशासन से झगड़ा हुआ'

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जवाहर प्रसाद पांच बार के विधायक रह चुके हैं. 70 साल के बुजुर्ग वो साधु आदमी हैं. घटना के बाद एक माह तक प्रशासन से मिलते रहे, लेकिन प्रशासन ने कभी नहीं कहा कि आपको गिरफ्तार करना है. अमित शाह के कार्यक्रम की जब घोषणा हुई तब विधायक का जिला प्रशासन से झगड़ा हुआ. जिला प्रशासन ने कहा कि ज्यादा तंग कीजिएगा तो आपके होम मिनिस्टर के कार्यक्रम को रद्द करा देंगे. वहीं, आगे उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के जाने का समय अब तय हो चुका है. कोई माई का लाल यहां बचा नहीं सकता है.

सासराम में धरना पर बैठी है बीजेपी

बीजेपी नेता ने कहा कि किसी भी हालत में सत्ता से समझौता नहीं करेंगे. जनता दल यू में कुछ बचा नहीं है. 2025 चुनाव तक सब बीजेपी के साथ आ जाएंगे. नीतीश कुमार ने जिसके साथ गठबंधन किया है वो आतंक राज लाना चाहते हैं. प्रशासन के माध्यम से बिहार में शराब बेची जा रही है. शराब माफिया सीधे जेडीयू के पार्टी फंड में 10 हजार करोड़ पहुंचा रहे हैं. बता दें कि सासाराम में आज भारतीय जनता पार्टी महाधरना पर बैठी है. बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को सासाराम हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया है. इसी को लेकर बीजेपी महाधरने पर बैठी है. इस दौरान बीजेपी के कई दिग्गज पहुंचे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'PM उम्मीदवार हो सकते हैं नीतीश', जेडीयू सांसद का बड़ा बयान, RJD ने बताया अपना स्टैंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
बिहार: 30 फीट के गहरे बोरवोल में गिरा 3 साल का पीयूष, 7 घंटे बाद NDRF-SDRF ने जिंदा बचाया
बिहार: 30 फीट के गहरे बोरवोल में गिरा 3 साल का पीयूष, 7 घंटे बाद NDRF-SDRF ने जिंदा बचाया
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget