एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'PM उम्मीदवार हो सकते हैं नीतीश', जेडीयू सांसद का बड़ा बयान, RJD ने बताया अपना स्टैंड

Nitish Kumar PM Candidate: नवीन पटनायक, हेमंत सोरेन से नीतीश कुमार मिलने वाले हैं. इसके पहले ममता बनर्जी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव से मिल चुके हैं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) विपक्षी एकता को एकजुट करने में लगे हैं. बीजेपी से अलग होने के बाद से ही यह लगातार महागठबंधन के नेताओं की ओर से बयान आ रहे हैं कि नीतीश पीएम मैटेरियल हैं. एक बार फिर इसकी आवाज तेज हो गई है. जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता, बिहार की जनता चाहती है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें.

सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि नीतीश कुमार विपक्ष के पीएम उम्मीदवार हो सकते हैं. वह पीएम मैटेरियल हैं. सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि नीतीश बिहार का 17 साल से नेतृत्व कर रहे हैं. मुख्यमंत्री हैं. सांसद रहे हैं. केंद्र सरकार में मंत्री रहे हैं. रेल और कृषि जैसे अहम मंत्रालयों के मंत्री रहे. लंबा अनुभव उनका है. वह सबसे योग्य हैं. जेडीयू सांसद बुधवार को एबीपी न्यूज़ से बात कर रहे थे.

बीजेपी घबराई हुई है: जेडीयू सांसद

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में जेडीयू सांसद ने कहा कि नवीन पटनायक, हेमंत सोरेन से नीतीश कुमार मिलने वाले हैं. इसके पहले ममता बनर्जी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव से मिल वो चुके हैं. नीतीश विपक्ष को एकजुट करने में लगे हुए हैं. जून में राष्ट्रीय स्तर पर महागठबंधन का एलान हो जाएगा. जून में यूपीए चेयरपर्सन के नाम का भी एलान होगा. तब ही सीटों का बंटवारा भी हो जाएगा ताकी 500 लोकसभा सीटों पर विपक्ष का एक कैंडिडेट हो. हर लोकसभा सीट पर विपक्ष का एक कैंडिडेट होगा जिसका सीधा मुकाबला बीजेपी से होगा. विपक्षी एकजुटता की मुहिम में नीतीश लगे हैं जिसमें वह सफल हो रहे हैं. यह दिख भी रहा है. इससे बीजेपी घबराई हुई है.

'2024 में केंद्र से जाने वाली है सरकार'

सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि पहले के समय में विपक्षी दल एकजुट नहीं हो पाते थे. इसी का लाभ बीजेपी को मिल जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है. पहले क्या हुआ उसको सब भूल जाएं. पहले से सबक लेते हुए अब नए सिरे से सब विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं. 2024 में बीजेपी की केंद्र वाली सरकार जाने वाली है. उसकी हार तय है.

वहीं आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि हम लोग चाहते हैं नीतीश कुमार विपक्ष के पीएम उम्मीदवार बनें. वह सबसे योग्य हैं. उनका बिहार से लेकर केंद्र तक का अनुभव है. हम लोग चाहते हैं वह देश के पीएम 2024 में बन जाएं. नवीन पटनायक और हेमंत सोरेन से नीतीश कुमार मिलने वाले हैं. वह विपक्ष को एकजुट करेंगे. जून तक महागठबंधन बन जाएगा. विपक्ष एकजुट होगा. 500 लोकसभा सीट पर विपक्ष का एक कैंडिडेट होगा. मतलब हर सीट पर एक कैंडिडेट होगा विपक्ष ताकी बीजेपी से सीधा लड़ाई हो.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बीजेपी का सासाराम में महाधरना, सम्राट चौधरी ने CM नीतीश को दी है चुनौती, हिम्मत है तो रोक कर दिखाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget