एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही दिलीप जायसवाल ने एक्टिव किया 'मिशन 25', तेजस्वी यादव को लपेटा

Dilip Jaiswal: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दिलीप जायसवाल ने एबीपी न्यूज़ से खुलकर कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने कहा कि 2025 बिहार विधानसभा चुनाव अग्निपरीक्षा है.

EXCLUSIVE: बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल बने हैं. सम्राट चौधरी के बाद अब दिलीप जायसवाल बीजेपी का नेतृत्व संभालेंगे. वहीं, नेतृत्व की जिम्मेवारी मिलने के बाद दिलीप जायसवाल से एबीपी न्यूज़ ने शुक्रवार को खास बातचीत की. इस बातचीत में दिलीप जायसवाल ने कई सवालों का जवाब दिए. उन्होंने कहा कि केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद देते हैं कि बड़ी जिम्मेदारी मुझे दी गई. भगवान से प्रार्थना है कि हमको शक्ति दीजिए कि संगठन को और मजबूत बना सकें और 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बन जाए. 2025 बिहार विधानसभा चुनाव अग्निपरीक्षा है.

आगे उन्होंने कहा कि जब मैं राजस्व मंत्री बना तो मैंने पहले दिन ही कहा कि मंत्री भ्रष्टाचारी नहीं होगा. राजस्व विभाग से भ्रष्टाचार दूर करने के लिए एक महीने में जो काम हमने किया वह जनता जान रही है. जनता को पता है कि राजस्व विभाग में ईमानदार मंत्री आया है. उन्होंने कहा कि मेरे बिहार अध्यक्ष बनने से वैश्य समाज पिछड़ा, अति पिछड़ा सब खुश हैं. सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर हमलोग चलते हैं.

तेजस्वी यादव पर कसा तंज

दिलीप जायसवाल ने कहा कि महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे तेजस्वी यादव हम लोगों के लिए कोई चुनौती नहीं हैं. तेजस्वी का रोजगार का मुद्दा फेल हो गया. विधानमंडल के मानसून सत्र में महागठबंधन विशेष राज्य का दर्जा का मुद्दा उठाते रहा जबकि केंद्र सरकार बिहार की हर संभव सहायता कर रही है. नीतीश कुमार लाखों युवाओं को रोजगार दे रहे हैं इसलिए तेजस्वी का रोजगार दांव फेल कर गया. तेजस्वी रोजगार के नाम पर निगेटिव प्रोपेगेंडा चला रहे थे.

आरजेडी को दिलीप जायसवाल का जवाब

वहीं, आरजेडी पर पलटवार करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी महागठबंधन को सम्राट चौधरी का तेवर पता नहीं है. अभी वह अपनी पगड़ी उतारे हैं. चुनाव से पहले अब महागठबंधन में सब की पगड़ी उतार देंगे. अब वह फ्री हो गए हैं. सबकी पगड़ी उतारेंगे. वह हमारे विधानमंडल दल के नेता हैं. डिप्टी सीएम हैं. कैलाश पति मिश्र, सीपी ठाकुर, राधामोहन सिंह, नित्यानंद राय के बाद सम्राट चौधरी ने बिहार में बीजेपी को सींचने का काम किया.  

वहीं, दिलीप जायसवाल के बिहार बीजेपी अध्यक्ष बनने पर आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने दावा किया है कि 'नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी से बदला ले लिया. सम्राट चौधरी ने नीतीश को सीएम की कुर्सी से हटाने के लिए पगड़ी बांधी थी व कहा था कि पगड़ी तब खोलेंगे जब नीतीश को सीएम की कुर्सी से हटाएंगे. नीतीश ने सम्राट की पगड़ी खुलवाई, मुंडन करवाया व अब सम्राट को बिहार बीजेपी अध्यक्ष पद से हटवा दिया. अब सम्राट को डिप्टी सीएम पद से भी नीतीश कुमार हटाएंगे.'

वैश्य वोटबैंक पर है दिलीप जायसवाल की पकड़

बता दें दिलीप जायसवाल अभी मंत्री हैं और पूर्णिया-किशनगंज-अररिया स्थानीय प्राधिकार की सीट से एमएलसी भी हैं. कई सालों तक बिहार में पार्टी के कोषाध्यक्ष रहे. दिलीप जयसवाल के जरिए बीजेपी ने अपने कोर वैश्य वोटबैंक को साधे रखने की रणनीति पर फोकस किया है.

ये भी पढ़ें: Samrat Choudhary: 'हमारी...', बिहार अध्यक्ष पद से हटने पर सम्राट चौधरी ने खुलकर कही BJP को लेकर दिल की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget