एक्सप्लोरर

BJP Reaction: 'राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं', कांग्रेस नेता के बयान पर शाहनवाज हुसैन ने जमकर लताड़ा

BJP Attack on Rahul: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान के बाद बीजेपी आक्रामक हो गई है. राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयान पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने जमकर हमला बोला.

पटना: मुसलमानों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के दिए गए अमेरिका में बयान पर बीजेपी (BJP) ने प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तान (Pakistan) की भाषा बोल रहे हैं. पाकिस्तान ऐसी बातें फैलाता है कि भारत में मुसलमानों की स्थिति खराब है. अब वही काम राहुल गांधी कर रहे हैं. राहुल विदेश जाकर भारत का झंडा लगाते हैं और उसी झंडे के साये में भारत को बदनाम करते हैं. राहुल गांधी तो इंदिरा गांघी, राजीव गांधी के शासन काल पर खुद सवाल उठा रहे हैं कि 80 के दशक में भारत में दलितों पर अत्याचार होता था.

कांग्रेस मुस्लिमों के लिए कोई काम नहीं की- शाहनवाज हुसैन

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी यह भूल रहे हैं कि 80 के दशक में ही भारत में मुसलमानों को भी सबसे ज्यादा प्रताड़ित किया गया. भागलपुर, मेरठ का मलियाना दंगा तो उस समय ही हुआ था. हिंडन नदी के किनारे मुस्लिम नौजवानों को खड़ा करके वीर बहादुर सिंह की सरकार ने गोली मरवा दी थी. यह सब कांग्रेस के शासन में हुआ. कांग्रेस सिर्फ मुस्लिमों का वोट ली, उनके लिए कोई काम नहीं की. बीजेपी सरकार सबका साथ, सबका विकास के रास्ते पर चल रही है. सभी का ख्याल रख रही है. सभी लोग सुरक्षित हैं. 

राहुल गांधी के बहकावे में मुस्लिम समाज नहीं आएगा- बीजेपी

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि मुसलमानों के लिए भारत से अच्छा देश, हिन्दु से अच्छा दोस्त, नरेंद्र मोदी से अच्छा पीएम मोदी हो ही नहीं सकता. राहुल गांधी के बयान से मुस्लिम समाज खुश नहीं होने वाला है और न उनके बहकावे में आएगा. राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान की बात बोल रहे हैं. मोहब्बत दुकान में मिलती है क्या? राहुल गांधी के पास इसकी डीलरशिप है क्या? 

मुस्लिम को सिक्योरिटी थ्रेट है- राहुल गांधी

बता दें राहुल गांधी अमेरिका गए हुए हैं, वहां पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं. एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जो 80 के दशक में दलितों का हाल था वही हाल अब मुस्लिमों का है. मुस्लिम को जो सिक्योरिटी थ्रेट आज है वह पहले कभी नहीं रहा. जो क्राइम मुस्लिम लड़कों ने नहीं किए उसके लिए भी उनको जेल में डाला जा रहा है. इसलिए हम नफरत के बाजार में मोहब्बत का कॉन्सेप्ट लेकर आए हैं. भारत जोड़ों यात्रा मैंने निकाली थी ताकि नफरत के माहौल को खत्म किया जा सके.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'जनता बेहाल लेकिन BJP हो गई माला माल...', मोदी सरकार के 9 साल पर RJD ने कविता के जरिए कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget