एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'जनता बेहाल लेकिन BJP हो गई माला माल...', मोदी सरकार के 9 साल पर RJD ने कविता के जरिए कसा तंज

Narendra Modi Government: बीजेपी मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर काफी उत्साहित है. वहीं, कई मुद्दों को लेकर आरजेडी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है.

पटना: नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार के नौ साल पूरे हो गए. इसको लेकर विभिन्न राज्यों में केंद्रीय मंत्रियों द्वारा प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई जा रही हैं. नौ साल के कामकाज को ऐतिहासिक बताया जा रहा. अभी हाल ही में इसको लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पटना पहुंचे हुए थे. वहीं, आरजेडी (RJD) केंद्र की बीजेपी (BJP) सरकार पर लगातार हमलावर है. आरजेडी ने कविता के माध्मम से मोदी सरकार के कामकाज पर सवाल उठाया है और वादा खिलाफी का आरोप लगाया. आरजेडी के इस कविता में लिखा है 'मोदी जी के शासन का नौ साल, देश को कर दिया बदहाल. गरीब मजदूर किसान नौजवान पहलवान सबका है बुरा हाल. नोटबंदी को बनाकर ढाल, जनता को किया बेहाल लेकिन बीजेपी हो गई पूरा माला माल'

'बीजेपी हो जाएगी बेहाल'

आगे आरजेडी के कविता में लिखा है कि 'बजरंगबली भी समझ गए इनकी चाल, कर्नाटक में संजीवनी दिया निकाल. जांच एजेंसियों का विरोधियों के लिए ही हो रहा इस्तेमाल. नमामि गंगे, स्मार्ट सिटी, सांसद लेंगे गांव गोद, 15 लाख आएंगे खाते में, 2 करोड़ नौकरी, सबका खुल गया पोल फिर कैसे बता रही बीजेपी केंद्र सरकार के नौ साल बेमिसाल. पुंजीपतियों से प्यार, सोते रह गए चौकीदार, लुटेरे देश से हो गए फरार. महंगाई अपरम्पार, अर्थव्यवस्था का बंटाधार. अच्छे दिन का सपना न हुआ साकार, कुछ तो शर्म करो मोदी सरकार. 2024 में जनता करेगी ऐसा कमाल बीजेपी हो जाएगी बेहाल.'

मोदी सरकार के नौ साल पूरे हुए

बता दें कि 30 मई को केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो गए. इस पर बीजेपी ने कहा कि भारत ने पिछले 9 सालों में हर क्षेत्र में काफी तरक्की की है और आज का भारत दुनिया भर में चमक रहा है. यह 'विकास' और 'विरासत' को एक साथ सुनिश्चित करते हुए आगे बढ़ रहा है. गरीबी हटाने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र की बीजेपी सरकार ने बीते 9 साल पल-पल काम किया है.

ये भी पढ़ें: Bihar Sikshak Bahali: आ गई शिक्षक भर्ती की तारीख, आवेदन करने से पहले जान लें नोटिफिकेशन में क्या-क्या है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget