एक्सप्लोरर

'गलत हूं तो केस करें', संजय जायसवाल बोले- नीतीश और तेजस्वी बिहार को बर्बाद कर रहे, ललन सिंह को भी दिया जवाब

Bihar Politics: संजय जायसवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हमला बोला. कहा कि जिस जिले में सीएम जाते हैं वहां के गांव में 15 दिन पहले से रंग रोगन शुरू हो जाता है.

पटनामुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) अभी बिहार में समाधान यात्रा (Samadhan Yatra) पर हैं. कई जिलों का वह दौरा कर चुके हैं. उनके साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी जा रहे हैं. इसको लेकर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल (Bihar BJP Sanjay Jaiswal) ने कहा कि नीतीश कुमार की यह समाधान यात्रा समय पास यात्रा है. संजय जायसवाल मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे.

संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार खुद तो कुछ करते नहीं हैं और केंद्र सरकार की जो योजना है उस पर वह ध्यान भी नहीं देते हैं. सभी जिलों में वह घूम रहे हैं, लेकिन एक भी प्रेस ब्रीफिंग नहीं कर रहे हैं कि वह किस तरह का समाधान कर रहे हैं. एक गांव को 15 दिन पहले रंग रोगन कर सजाया जाता है. मुख्यमंत्री उसी को पूरे बिहार का विकास समझ लेते हैं. मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों मिलकर बिहार को बर्बाद कर रहे हैं. 

गलत हूं तो केस करें: संजय जायसवाल

संजय जयसवाल ने कहा कि बक्सर और अन्य जिलों में भी मीडिया के माध्यम से यह देखने को मिल रहा है कि खाद के लिए किसानों की लंबी-लंबी लाइन लगी रहती है, जबकि 69 लाख 80 हजार टन खाद बिहार सरकार के पास अभी उपलब्ध है. कहा- "मैं चैलेंज के साथ कहता हूं, अगर मैं गलत कहता हूं तो हम पर केस करें." कहा कि बिहार में यूरिया खाद बहुत पहले से इतनी मात्रा में मौजूद है. आखिर खाद की किल्लत क्यों हो रही है? बिहार के वित्त मंत्री और कृषि मंत्री मेरी बात को गलत बताते हैं, लेकिन हमने जो कहा यही सच्चाई है.

ललन सिंह पर हमला

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सोमवार को मुंगेर में अपने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि गंगा नदी पर केंद्र सरकार की योजना का काम नहीं होने देंगे. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय जयसवाल ने कहा कि ललन सिंह खुद तो कुछ करेंगे नहीं और केंद्र सरकार को कुछ करने नहीं देंगे.

केंद्र सरकार गंगा नदी के रास्ते बनारस से हल्दिया, इलाहाबाद से हल्दिया का व्यापार शुरू कर रही है. इसको लेकर गंगा नदी में रास्ता बनाने का काम हो रहा है. नीतीश कुमार अपने बड़े भाई लालू प्रसाद यादव के रास्ते पर चलने लगे हैं. 2005 के पहले वाला बिहार बनाने की कोशिश में लग गए हैं. जब बिहार ने इंदिरा गांधी की सत्ता को पलट दिया था तो नीतीश कुमार कौन से चीज हैं. नीतीश कुमार की विदाई अब तय है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: मुकेश सहनी की पार्टी ने इस मुद्दे पर फिर उठाई आवाज, VIP ने कहा- केंद्र सरकार विचार करे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget