एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'नीतीश कुमार की हैसियत नहीं', पिता पर आई बात तो CM पर उखड़े सम्राट चौधरी, कहा- 'जब हाफ पैंट…'

Samrat Choudhary: सम्राट ने कहा कि लव कुश समाज ने गद्दी तक नीतीश कुमार को पहुंचाया और ये किसी के नहीं हुए. ये लालू प्रसाद यादव के बेटे के हुए. लालू के बेटे को उत्तराधिकारी माना.

पटना: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने बुधवार (11 अक्टूबर) को कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 18 साल से मुख्यमंत्री हैं. जनता ने तय कर लिया है कि आपको उखाड़ कर फेंक देना है. लालू यादव, राहुल गांधी या किसी से जाकर मिल जाइए जनता जब संकल्प ले चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में आपको उखाड़ कर फेंकना है. सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को ही मीडिया के सवालों के जवाब में सम्राट चौधरी और उनके पिता पर खूब बोले जिसके जवाब में उन्होंने पलटवार किया. सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार क्या सम्मान देंगे? नीतीश कुमार मेरे पिताजी से 20 साल छोटे हैं.

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार जब हाफ पैंट पहनते होंगे तब मेरे पिता देश के लिए सेना का काम कर रहे थे. तीनों युद्ध लड़कर पिता देश की राजनीति में आए. सारा लोग जानता है कि लव कुश समाज ने नीतीश कुमार को आगे बढ़ाया. नीतीश कुमार क्या सम्मान देंगे, उनकी कोई हैसियत है क्या? नीतीश कुमार को जनता ने दिया और जनता ही उखाड़ कर फेंकेगी.

'लालू के गुंडों ने पीटा था, याद करना चाहिए'

सीएम पर हमला करते हुए कहा कि आपको लालू यादव कितना कुटवाए थे गोरौल (हाजीपुर) में, लालू के गुंडों ने कितना पीटा था ये नीतीश कुमार को याद करना चाहिए. लव कुश समाज ने नीतीश कुमार को प्रतिष्ठा देकर मुख्यमंत्री बनाया. लव कुश समाज ने गद्दी तक पहुंचाया और ये किसी के नहीं हुए. ये लालू प्रसाद यादव के बेटे के हुए. लालू प्रसाद यादव के बेटे को उत्तराधिकारी माना. आप मानते रहिए बिहार की जनता इसका हिसाब करेगी.

इस सवाल पर कि जातीय गणना के बाद अचानक इस तरह से आप पर और आपके परिवार पर हमला, इसके जवाब में सम्राट चौधरी ने कहा कि देखिए ये लोग बैकवर्ड-फॉरवर्ड करना चाहते हैं. लालू यादव को मैंने कहा कि वो राजनीत के कैंसर हैं, उनको उखाड़ कर फेंकने का काम बीजेपी करेगी. अब नीतीश कुमार को लग रहा है कि बैकवर्ड-फॉरवर्ड नहीं हो पाएगा. बिहार की जनता तय कर चुकी है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में बीजेपी की सरकार बनेगी. आप कहीं टिकने वाले नहीं है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: BJP ने उठाया लालू के दबाव का मुद्दा तो नीतीश कुमार की आई पहली प्रतिक्रिया, सम्राट चौधरी पर खूब बोले CM

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget