एक्सप्लोरर

Salman Khurshid Row: 'कांग्रेस को पाकिस्तान...', सलमान खुर्शीद के बयान बिहार में बवाल, BJP-JDU का आया रिएक्शन

Samrat Choudhary News: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सलमान खुर्शीद के बयान पर कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह लोग भारत को आगे बढ़ता नहीं देख सकते.

Salman Khurshid Row: उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर कार्रवाई की मांग की है. सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि सलमान खुर्शीद का बयान दुर्भाग्यपूर्ण व घोर आपत्तिजनक है. कांग्रेस पार्टी को तुरंत करवाई करनी चाहिए. कांग्रेस को पाकिस्तान और अफगानिस्तान से प्रेम है. यह लोग भारत को आगे बढ़ता नहीं देख सकते.

वहीं, सलमान खुर्शीद के बयान पर जेडीयू ने भी प्रतिक्रिया दी है. बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि तरह-तरह की सोच के लोग इस देश में रहते हैं और यह उनका व्यक्तिगत विचार हो सकता है, लेकिन पूरा देश दुनिया शांति भाईचारा और अमन चाहता है. 

बांग्लादेश हिंसा पर बोले मंत्री श्रवण कुमार 

मंत्री श्रवण कुमार ने बांग्लादेश में हो रहे बवाल पर कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है और अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर केंद्र सरकार इसका हल निकालने के लिए तैयार है. उन्होंने यूक्रेन में फंसे छात्रों का हवाला देते हुए कहा कि जिस तरह से यूक्रेन से रेस्क्यू कर सरकार ने बिहारी छात्रों को सकुशल बिहार लाया था. बिहार के मुख्यमंत्री इन सब मामलों में संवेदनशील हैं. बिहार के जितने भी लोग वहां रह रहे हैं वह सकुशल बिहार वापस आएंगे. बिहार के बॉर्डर पर बांग्लादेश है तो बिहार सरकार भी इस पूरे मामले को देख रही है. आगे उन्होंने कहा कि किसी देश में कोई घटना या दुर्घटना होती है तो भारत सरकार उसके लिए सक्षम है.

विपक्ष पर हमला

वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के तानाशाह वाले बयान पर जेडीयू मंत्री ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है. वही, लैंड फॉर जॉब मामले में न्यायालय के निर्णय पर तेजस्वी यादव के बयान को लेकर सम्राट चौधरी ने हमला बोला है. उन्होंने कहा कि न्यायालय को मैनेज नहीं किया जा सकता है. लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव और तेजस्वी यादव सहित अन्य पर कार्रवाई तय है.

सलमान खुर्शीद ने क्या कहा?

बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने बांग्लादेश में हो रही हिंसा को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश में जिस तरह की घटनाएं घटित हो रही हैं, वैसी भारत में भी हो सकती हैं. भले ही सतह पर चीजें सामान्य ही क्यों ना नजर आएं. वहीं, इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है.

ये भी पढे़ं: Bihar Constable Exam News: परीक्षा में 10 अभ्यर्थियों पर हुई कार्रवाई, EOU के रडार पर कई साइबर अपराधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
भोजपुर में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुई घटना
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget