एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: एग्जिट पोल को लेकर बिहार में सियासत गरमाई, कहीं खुशी तो कहीं गम

Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल पर बिहार में बयानबाजी शुरू हो गई है. इसे देख बीजेपी में खुशी है तो आरजेडी में मायूसी है.

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: देश की विभिन्न एजेंसियों ने एग्जिट पोल में बिहार में एनडीए को बड़ी बढ़त बताई है. ऐसे में राजद इस एग्जिट पोल को सिरे से नकार रहा है, वहीं एनडीए में शामिल भाजपा और जदयू ने बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत का दावा किया है. एग्जिट पोल के सामने आने के बाद जदयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल आ रहे हैं. एनडीए को जितनी सीटें मिलती दिखाई जा रही हैं, उससे अधिक सीटें एनडीए को मिलेंगी.

उधर, राजद के प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने सभी एग्जिट पोल को नकारते हुए कहा कि यह एग्जिट पोल पूरी तरह पूर्व योजना के अनुसार है. इसकी कोई विश्वसनीयता नहीं है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हम लोगों ने भी वैज्ञानिक तरीके से सर्वे कराए हैं, इसमें एनडीए मुश्किल से बिहार में दहाई आंकड़े पर पहुंचता दिख रहा है, वहीं, देश मे 'इंडिया' गठबंधन 300 के आंकड़े को पार कर रहा है.

'इंडिया गठबंधन के पास नहीं है कोई नेता'

जदयू के प्रवक्ता अभिषेक झा कहा कि जनता को मालूम है कि 'इंडिया' गठबंधन के पास न नेता है, न नीति है और न नियत है. सशक्त सरकार और सशक्त नेतृत्व की महत्वकांक्षा एनडीए ही पूरा करेगा. उन्होंने कहा कि चार जून को सब कुछ सामने आ जाएगा.

बिहार में एनडीए की बड़ी जीत का दावा

भाजपा की प्रवक्ता पूनम सिंह कहती हैं कि एग्जिट पोल विभिन्न एजेंसियां अपने -अपने तरीके से कराए होंगे, जिसे मैं नकार नहीं रही हूं. यह उन एजेंसियों का कार्य है, लेकिन यह भी सत्य है कि एनडीए जिस लक्ष्य को लेकर चुनाव के पहले बात कर रहा था, आज भी वही बोल रहा है. उन्होंने कहा कि एनडीए को देश भर में 400 से अधिक सीटें मिलेंगी. बिहार में 40 में से 40 सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी जीत रहे हैं. बिहार और देश की जनता पूरी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है और वे तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं.

बता दें कि विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल में एनडीए को बड़ी बढ़त दिखाई जा रही है. एग्जिट पोल में बिहार में एनडीए को 32 से 37 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि इंडिया गठबंधन के खाते में 2 से 7 सीटें आ सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Patna News: फायरिंग और हमले पर आई राम कृपाल यादव की पहली प्रतिक्रिया, RJD विधायक का क्यों लिया नाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget