एक्सप्लोरर

Patna News: फायरिंग और हमले पर आई राम कृपाल यादव की पहली प्रतिक्रिया, RJD विधायक का क्यों लिया नाम?

Ram Kripal Yadav: राम कृपाल यादव ने कहा कि आज तक मैंने हिंसा की राजनीति नहीं की. 40 साल हो गए. मैं तो अकेले चलने वाला व्यक्ति हूं. मैं आरजेडी में भी था.

Ram Kripal Yadav News: पाटलिपुत्र लोकसभा सीट (Patliputra Lok Sabha Seat) से बीजेपी प्रत्याशी राम कृपाल यादव पर शनिवार (01 जून) की शाम मसौढ़ी के तिनेरी गांव के पास हमला हो गया. इस घटना में वो बाल-बाल बच गए. फायरिंग भी हुई थी. अब राम कृपाल यादव की पहली प्रतिक्रिया आई है. रविवार (02 जून) को उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बातचीत की. बताया कि कैसे पूरी घटना हुई है.

राम कृपाल यादव ने कहा, "कल मैं अपने क्षेत्र में घूम रहा था. अंत में मसौढ़ी गया तो पता चला कि रेखा पासवान जो स्थानीय विधायक (आरजेडी) हैं उन्होंने तिनेरी बूथ पर अवैध तरीके से अंदर जाकर हंगामा किया था. इसका लोगों ने विरोध भी किया. शासन-प्रशासन आया और अपना काम किया. मैं जब गया तो उस समय लगभग 6.30 बज रहा होगा. पोलिंग बूथ बंद हो गया था."

'आज तक मैंने नहीं की हिंसा की राजनीति'

आगे राम पाल यादव ने कहा, "मैं अपने समर्थकों से बातचीत कर रहा था. वहां से फिर निकला तो तिनेरी के बगल में एक गांव है जमलपुरा, पिछली बार भी रेखा पासवान ने जाकर हंगामा किया था. यहां मैं लोगों से मिलने जा रहा था तो रास्ते में निकलते के साथ पटना-डोभी फोर लेन पर 20-25 आदमी इकट्ठा थे. जैसे ही मैं गया तो तीन-चार राउंड फायरिंग की गई. काफी भीड़ थी. मैं सोच भी नहीं सकता कि मेरे ऊपर फायरिंग हो सकती है क्योंकि आज तक मैंने हिंसा की राजनीति नहीं की. 40 साल हो गए. मैं तो अकेले चलने वाला व्यक्ति हूं. मैं आरजेडी में भी था.

राम कृपाल यादव बोले- बौखला गया विपक्ष

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में राम कृपाल यादव ने विपक्ष पर हमला बोला. कहा कि हिंसा की ये राजनीति बहुत दुखद है. सारण में भी इस तरह की घटना हुई थी. विपक्ष बौखला गया है. उन्होंने यह भी कहा कि जब फायरिंग हुई तो मौके पर जो कुछ मेरे समर्थक थे तिनेरी गांव के ही उनको पकड़कर ईंटा-पत्थर चलाया गया. लोगों को मारा गया. रिवॉल्वर के बट से मारा गया. मैंने एफआईआर दर्ज कराई है. निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी. 

यह भी पढ़ें- Patna News: पाटलिपुत्र से BJP प्रत्याशी राम कृपाल यादव के काफिले पर फायरिंग, पटना के मसौढ़ी में हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
अरविंद केजरीवाल बोले- 'हां मैं दिमागी नक्सल', BJP ने कहा, 'ऐसे नक्सली…'
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
गोपालगंज: मस्जिद में मौलवी की हत्या, कई थानों की पुलिस पहुंची
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला
‘नींद से जागे तेजस्वी, थोड़ा सब्र करें…’, शराबबंदी पर मंत्री संतोष सुमन का RJD पर बड़ा हमला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget