एक्सप्लोरर

Kharge के बेटे प्रियांक के दिए गए PM मोदी के खिलाफ विवादित बयान पर भड़की BJP, कहा- बबूल के पेड़ में आम नहीं फल सकता

Priyank Controversial Statement: खरगे के बेटे प्रियांक के बयान पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है. केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस के लोग आपा खो बैठे हैं.

पटना: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के बेटे प्रियांक ने प्रधानमंत्री के खिलाफ विवादित बयान दिया है. इस बयान के बाद बिहार बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है. केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने कहा कि बबूल के पेड़ में आम नहीं फल सकता है. खरगे बबूल का पेड़ हैं उसमें आम कैसे फलेगा. कांग्रेस के लोग आपा खो बैठे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को इस देश के गरीबों ने अपना मसीहा माना है. 

देश की जनता माफ नहीं करेगी- नित्यानंद राय

नित्यानंद राय ने कहा कि किसान, मजदूर और युवाओं ने पीएम मोदी को मसीहा माना है. पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं. देश आत्म निर्भर बन रहा है. पीएम मोदी की लोकप्रियता और कांग्रेस की जनाधार जाने से कांग्रेस के नेता ऐसे बयान दे रहे हैं. इस देश की जनता सब देख रही है. देश की जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी. आने वाले लोकसभा चुनाव में फिर से पीएम मोदी को देश की जनता भारी मतों से विजयी दिलाएगी.

कलबुर्गी में प्रियंक ने दिया था ये बयान

बता दें कि कर्नाटक के कलबुर्गी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 'जहरीला सांप' कहने के कुछ दिनों बाद उनके बेटे और पूर्व मंत्री प्रियांक खरगे ने अब पीएम नरेंद्र मोदी को 'नालायक' कहा है. कलबुर्गी जिले के चित्तपुर सीट से चुनाव लड़ रहे प्रियांक ने प्रधानमंत्री मोदी के एक संबोधन को उद्धृत करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी गुलबर्गा आए थे, तो आपने बंजारा समुदाय के लोगों से क्या कहा था कि 'आप सब लोग डरिये मत बंजारा का एक बेटा दिल्ली में बैठा है'. प्रियांक ने लोगों को संबोधित करते हुए पूछा कि ऐसा नालायक बेटा बैठा तो कैसे होता भाई? घर कैसे चलेगा?

ये भी पढ़ें: Ludhiana Gas Leak: लुधियाना गैस रिसाव कांड पर प्रशांत किशोर का तंज, 'दुर्घटना कहीं हो, आहत होने वालों में बिहार...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget