एक्सप्लोरर

Ludhiana Gas Leak: लुधियाना गैस रिसाव कांड पर प्रशांत किशोर का तंज, 'दुर्घटना कहीं हो, आहत होने वालों में बिहार...'

Bihar News: प्रशांत किशोर ने लुधियाना जहरीली गैस रिसाव मामले पर दुख जताया है. साथ ही उन्होंने इस मामले में बिहार की नीतीश सरकार पर तंज भी कसा है.

पटना: पंजाब के लुधियाना में जहरीली गैस रिसाव की घटना में बिहार के गया जिले के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई. इसमें पति-पत्नी और 3 बच्चे शामिल थे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंजाब के लुधियाना में बिहार के 5 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. इस मामले में सीएम नीतीश कुमार ने मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है. अब इस मामले में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का बयान सामने आया है. 

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने इसमें जान गंवाने वाले बिहार के लोगों के लिए दुख जताया है, उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी हादसा हो, उसमें आहत होने वालों में बिहार के लोगों का होना लगभग तय है.  उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. प्रशांत किशोर ने इसे लेकर बिहार की नीतीश सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बिहार में गरीबी, बेरोजगारी पलायन की वजह है. बिहार के लोग अपने परिवार के भरण पोषण के लिए पूरे देश में कठिन परिस्थितियों में काम करने और रहने के लिए मजबूर हैं.


Ludhiana Gas Leak: लुधियाना गैस रिसाव कांड पर प्रशांत किशोर का तंज, 'दुर्घटना कहीं हो, आहत होने वालों में बिहार...

प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया- ''दुर्घटना कहीं हो, उसमें आहत होने वालों में बिहार के लोगों का होना लगभग तय है. ये दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यहा की ग़रीबी, बेरोज़गारी और उसके वजह से होने वाले पलायन के कारण है। लोग अपने परिवार के भरण पोषण के लिए पूरे देश में कठिन परिस्थितियों में काम करने और रहने के लिए मजबूर हैं.''

जहरीली गैस रिसाव की घटना

लुधियाना में जहरीली गैस रिसाव की घटना में कविलाश यादव सहित उसके परिवार वालों की मौत हो गई. कविलाश यादव पेशे से डॉक्टर था और पिछले 20 सालों से लुधियाना में रह रहा था. मृतक के परिजन ने बताया कि कविलाश यादव के साथ उसकी पत्नी अनुला, बेटी कल्पना, पुत्र आर्यन और अभय नारायण भी साथ में रहते थे. घटना के बाद मौत की जानकारी मिली है, जिसके बाद परिजन लुधियाना के लिए रवाना हो गए हैं. बताया कि लुधियाना में हुई जहरीली गैस रिसाव की घटना जहां पर हुई, उसी के पास इनका आवास था. गैस का तेजी से रिसाव होने की वजह से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हुई है.

इसे भी पढ़ें: Bihar: बांका में दो नाबालिग लड़कियों से रेप, घर में पानी पीने के बहाने घुसे आरोपी, दूसरी घटना में युवक ने गला काटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget