एक्सप्लोरर

Bihar Politics: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर BJP ने नीतीश को पढ़ाया पाठ, कहा- उनके विचारों का अनुसरण भी करना चाहिए

Vajpayee Jayanti: बीजेपी से पूर्व मंत्री नितिन नवीन ने रविवार को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि उनके सपनों को नीतीश कुमार ने तोड़ा है.

पटना: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) के जन्मदिवस पर रविवार को राजकीय जयंती समारोह का आयोजन पटना के पाटलिपुत्रा पार्क में किया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रशंसा भी की. वहीं, इसको लेकर बीजेपी ने उनपर निशाना साधा है. बीजेपी से पूर्व मंत्री नितिन नवीन (Nitin Naveen) ने कहा कि नीतीश कुमार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों का अनुसरण भी करना चाहिए, आपने तो सिर्फ उनसे लाभ लिया है.

'नीतीश कुमार को अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था आगे'

नितिन नवीन ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने ही बिहार के मुख्यमंत्री के लिए नीतीश कुमार को आगे किया था. आज उनके विचार और सोच को नीतीश कुमार विपरीत दिशा में लेकर चले गए. सत्ता के लिए नीतीश कुमार वहां चले गए जहां पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने भी जंगलराज की समाप्ति के लिए बिहार में गुहार लगाई थी. आज नीतीश कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को भी तोड़ा है.

पूर्व पीएम के जन्मदिवस पर सीएम नीतीश ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में मुझे काम करने का मौका मिला. उन्होंने देश के विकास के लिए काफी काम किया. सांसद के रूप में भी उनके साथ मेरा काफी अच्छा अनुभव रहा. मैं हमेशा उनकी बातों को गौर से सुनता था. हमलोग बाद में उनके साथ आए और उनके नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनी. उनके प्रति मेरे मन में काफी श्रद्धा का भाव है. हम उन्हें कभी नहीं भूल सकते हैं. हमलोगों ने उनके जन्मदिवस के अवसर पर राज्य में राजकीय समारोह के आयोजन का निर्णय लिया और यहां समारोह का आयोजन ठीक ढंग से किया जाता है.

ये भी पढ़ें: BSSC Paper Leak: 67वीं बीपीएससी की तरह बिहार SSC का पेपर हो सकता है रद्द, CM नीतीश कुमार ने दिखाई सख्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget