एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव जारी कर रहे हैं क्राइम बुलेटिन... उधर BJP विधायक नितिन नवीन ने लपेट दिया

Nitin Nabin Attack on Tejashwi Yadav: नितिन नवीन ने कहा कि लोगों ने भूला नहीं है कि कैसे अपहरण उद्योग चलता था. लोगों ने भूला नहीं है कि नक्सल की घटना प्रायोजित कर किस तरह कराई जाती थी.

Nitin Nabin News: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) इन दिनों प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर लगातार एक्स (X) पर बुलेटिन जारी करते हुए एनडीए सरकार (NDA Government) पर सवाल उठा रहे हैं. ऐसे में बीजेपी विधायक और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने उन्हें करारा जवाब दिया है. नितिन नवीन सोमवार (08 जुलाई) को बक्सर पहुंचे थे.

अपने एक दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री एवं बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने तेजस्वी यादव को याद दिलाते हुए कहा कि वह 1990 से 2005 तक आरजेडी सरकार के जंगलराज को भूल गए हैं. जो अपराध के संरक्षक हैं, जो अपराध के जनक हैं, जिन्होंने इस राज्य में 90 से 2005 तक केवल अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया, जिनके घर से अपराधियों को संरक्षण मिलता था, जिनके परिवार के लोग अपराधियों के साथ लगकर सरकार चलाते थे वह आज अपराध पर भाषण दे रहे हैं, प्रवचन दे रहे हैं.

'माताएं-बहनें सड़क पर निकलने से डरती थीं'

नितिन नवीन ने कहा कि जनता को मालूम है कि लालू के शासन के समय में जो अराजकता-जंगलराज इसी परिवार की ओर से पूरे राज्य के लोगों को दी गई थी. लोगों ने भूला नहीं है कि कैसे अपहरण उद्योग चलता था. लोगों ने भूला नहीं है कि नक्सल की घटना प्रायोजित कर किस तरह कराई जाती थी. लोगों ने यह भी नहीं भूला है कि किस प्रकार माताएं-बहनें सड़क पर निकलने से डरती थीं. कोई भूला नहीं है कि उनके बच्चे स्कूल जाते थे तो लौटेंगे या नहीं. मां-बाप इंतजार करते थे.

तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि हमारी सरकार में अगर कोई अपराध करता है तो वह जेल जाता है. आपके (RJD) शासनकाल में अपराधी अपराध करके आपके घर में बैठता है.

वहीं नितिन नवीन ने बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर कहा कि नेपाल के इलाके में भारी बारिश हुई है. इसके चलते निचले इलाकों में पानी आ चुका है. हालांकि आपदा प्रबंधन विभाग के अलावा मुख्यमंत्री ने खुद इस पर समीक्षा बैठक की है. आपदा की दृष्टि से जो भी समस्याएं आ रही हैं उसके लिए पूर्व से तैयारी की गई है. यह भी कहा कि किसानों के लिए हर क्षेत्र में अंतिम छोर तक पानी पहुंचे इसको लेकर सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है.

जिले की सबसे बड़ी मलई बराज परियोजना (जिसे पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे ने शुरू किया था) को लेकर नितिन नवीन ने कहा, "कुछ लोगों के पॉलिटिकल कारणों की वजह से इसे रोका हुआ था. बहुत जल्द मुख्यमंत्री की पहल से इसे चालू करेंगे. करीब 90% काम हो गया है, जिससे शाहाबाद सहित खासकर बक्सर के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा."

यह भी पढ़ें- पहले टेस्ट... फिर फाइनल! रुपौली में उपचुनाव से पहले मुकेश सहनी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
LIVE: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
Bankipur Bypoll Result: प्रशांत किशोर की बढ़त पर पत्नी जाह्नवी दास की पहली प्रतिक्रिया, 'जनता का दिल...'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की बढ़त पर पत्नी जाह्नवी दास की प्रतिक्रिया, 'जनता का दिल...'

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget