एक्सप्लोरर

पहले टेस्ट... फिर फाइनल! रुपौली में उपचुनाव से पहले मुकेश सहनी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Rupauli By-Elections: मुकेश सहनी ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए यहां से बीमा भारती की जीत जरूरी है. नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब यह पहले वाली सरकार नहीं है.

Rupauli By-Elections 2024: 10 जुलाई को रुपौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने बड़ा बयान दिया है. सोमवार (08 जुलाई) को मुकेश सहनी ने आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती के समर्थन में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव टेस्ट मैच के समान है. भविष्यवाणी करते हुए कहा कि टेस्ट मैच जीतने के बाद ही फाइनल मैच होगा जिसमें जीतकर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के नेतृत्व में सरकार बनेगी. इस कारण इस चुनाव में जीत जरूरी है.

'हम लोग लालू यादव की विचारधारा पर चलने वाले लोग'

मुकेश सहनी ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए यहां से बीमा भारती की जीत जरूरी है. उन्होंने कहा कि हम लोग आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की विचारधारा पर चलने वाले लोग हैं. उनकी विचारधारा जमीन पर बैठे लोगों को कुर्सी पर बैठाने का काम कर रही है. उन्होंने बीमा भारती के पक्ष में वोट करने की अपील की.

नीतीश कुमार पर सहनी ने किया हमला

सभा को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने सीएम नीतीश कुमार पर भी हमला किया. उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार लालू प्रसाद के साथ थे तब बिहार में जातीय गणना हुई, आरक्षण की सीमा बढ़ाई गई लेकिन अब क्या हुआ? आरक्षण की बढ़ी सीमा पर रोक लगा दी गई. हम लोग इसे अनुसूची 9 में शामिल करने की मांग करते रहे, लेकिन दिल्ली की सरकार आरक्षण नहीं चाहती. दिल्ली की सरकार नहीं चाहती की गरीबों का बेटा पढ़ लिखकर आगे बढ़े.

निषाद आरक्षण की चर्चा करते हुए आगे कहा कि वर्षों से बिहार, झारखंड, यूपी में निषाद आरक्षण की मांग कर रहे हैं लेकिन यह अधिकार हमें नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि मैं आखिरी सांस तक अपने समाज की लड़ाई लड़ता रहूंगा. उन्होंने नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब यह पहले वाली सरकार नहीं है. अब यह सरकार अपने दुश्मनों को फंसाकर जेल भेज रही है. पहले नीतीश विशेष राज्य का दर्जा की मांग करते थे, लेकिन अब वह भूल गए.

यह भी पढ़ें- रुपौली में वोटिंग से पहले विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान, RJD प्रत्याशी बीमा भारती की टेंशन बढ़ी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में वोटिंग से पहले फंसे प्रशांत किशोर? शिकायत दर्ज
बांकीपुर में वोटिंग से पहले फंसे प्रशांत किशोर? शिकायत दर्ज
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
बिहार के शिक्षा मंत्री का ऐतिहासिक फैसलाः अब भोजपुरी, मगही, मैथिली में भी होगी पढ़ाई
बिहार के शिक्षा मंत्री का ऐतिहासिक फैसलाः अब भोजपुरी, मगही, मैथिली में भी होगी पढ़ाई
बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी! आज से खुला ट्रांसफर पोर्टल
बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी! आज से खुला ट्रांसफर पोर्टल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget