एक्सप्लोरर

BJP सांसद ने CM नीतीश से की मंदिरों को खोलने की अपील, कहा- गाइडलाइंस पर दोबारा विचार करें

बीजेपी सांसद ने कहा, "श्रावण का महीना समीप है, इसके मद्देनजर आम जनमानस की इच्छा है कि मंदिरों में जाकर दर्शन और पूजन करने पर जो अभी प्रतिबंध लगा हुआ है, उसको अब हटाया जाए."

पटना: बिहार में कल से अनलॉक-4 की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. अनलॉक-4 में नीतीश सरकार की ओर से सूबे की जनता को कई छूट दी गई है. लेकिन बीजेपी सांसद इन छूटों से संतुष्ट नहीं हैं. ऐसे में उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखकर गाइडलाइंस पर दोबारा विचार करने को कहा है. दरअसल, बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने बिहार के मंदिरों में दर्शन और पूजन पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. वहीं, इस संबंध में उन्होंने बिहार के मुख्य सचिव  त्रिपुरारी शरण से भी बातचीत की है.

सही पटरी पर टीकाकरण अभियान

विवेक ठाकुर ने पत्र में लिखा कि हाल में कोरोना टीकाकरण जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न जिलों का भ्रमण करने के दौरान एक मांग में लगातार और आशंका का भाव लोगों में देखने को मिला. कोरोना के मामले अब नियंत्रण की स्थिति में आ चुके हैं और टीकाकरण अब गांवों और टोलों में आरंभ हो चुका है, जिसे और गति देने की आवश्यकता है. लेकिन पूरा अभियान एक सही पटरी पर चल रहा है.

उन्होंने कहा, " श्रावण का महीना समीप है, इसके मद्देनजर आम जनमानस की इच्छा है कि मंदिरों में जाकर दर्शन और पूजन करने पर जो अभी प्रतिबंध लगा हुआ है, उसको अब हटाया जाए. लेकिन हटाने के साथ-साथ मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए एक-एक करके श्रद्धालुओं को मंदिर के प्रतिमा कक्ष के अंदर प्रवेश कराया जाए, यह निर्देशित हो."

कई मंदिरों में दर्शन और पूजन शुरू

बीजेपी सांसद ने कहा, " प्रतिमा के समीप एक-एक करके जल्दी से दर्शन और पूजन के बाद दर्शनार्थी को परिसर से बाहर निकाला जाए. मंदिर परिसर के प्रतिमा कक्ष के अंदर विस्तृत अनुष्ठानों पर प्रतिबंध जारी रहे, जिससे व्यापक एकत्रीकरण भी न हो." उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी), विंध्यवासिनी मंदिर (विंध्याचल), महाकालेश्वर मंदिर (उज्जैन), ओंकारेश्वर मंदिर कुछ एक उदाहरण हैं, जहां दर्शन और पूजन आरंभ हो चुका है. ऐसे में आग्रह है कि इस व्याप्त भावना के मद्देनजर इन बिंदुओं पर फिर से विचार किया जाए.

यह भी पढ़ें -

RJD के 25वें स्थापना दिवस पर लालू यादव ने किया एलान, जल्द करेंगे बिहार के सभी जिलों का दौरा

Ram Vilas Paswan Jayanti: पशुपति पारस ने किया भाई को याद, कहा- आपकी कमी महसूस हो रही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
'प्रशांत किशोर कोई चुनोती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
'प्रशांत किशोर कोई चुनोती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर इस दिन भरेंगे नामांकन, पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं PK
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर इस दिन भरेंगे नामांकन, पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं PK
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget