एक्सप्लोरर

BJP के इस विधायक ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, कहा- मुझे वैज्ञानिकों पर है पूरा विश्वास

बीजेपी विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते वैक्सीन लेने की मुझे कई दिनों से इच्छा थी. लेकिन बाहर रहने की वजह से यह संभव नहीं हो पा रहा था.

पटना: कोरोना वैक्सीन को लेकर जारी विवाद की बीच बिहार में मंगलवार को बीजेपी के विधायक ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है. दीघा विधानसभा के बीजेपी विधायक संजीव चौरसिया बिहार के ऐसे पहले जनप्रतिनिधि हैं जिन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाई है. वैक्सीन लगवाने के बाद उन्होंने कहा, " जन प्रतिनिधि होने के नाते मैंने वैक्सीन लगवाई है. विपक्ष बेवजह अफवाहों को हवा को देने का प्रयास कर रहा है. मुझे वैज्ञानिकों पर पूरा विश्वास है."

वैज्ञानिकों ने किया है सराहनीय काम

बीजेपी विधायक ने कहा, " भारत बॉयोटेक हैदराबाद द्वारा विकसित वैक्सीन मैंने लगवाई है. मैं देश के प्रधानमंत्री को बहुत धन्यवाद देना चाहता हूँ. उनकी तत्परता से इस वैक्सीन का आविष्कार हुआ है. खास कर वैज्ञानिकों ने जो काम किया है वो वाकई सराहनीय है. एम्स ने मुझे सहभागी बनने का मौका दिया है, इसके लिए मैं उनका भी धन्यवाद करता हूं.

कई दिनों से वैक्सीन लगवाने की थी इच्छा

उन्होंने कहा कि एम्स ने कोरोना काल में तत्परता के साथ सेवा करने का काम किया है. इसके लिए यहां के डॉक्टर और स्टाफ का आभार. जनप्रतिनिधि होने के नाते वैक्सीन लेने की मुझे कई दिनों से इच्छा थी. लेकिन बाहर रहने की वजह से यह संभव नहीं हो पा रहा था. लेकिन आज मुझे मौका मिला और मैंने टीका लगवा लिया.

विपक्ष को मिला करारा जवाब

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की तत्परता से ही आज वैक्सीन का अविष्कार हो पाया है. यह सरकार की उपलब्धि है. साथ ही यह विपक्ष को भी करारा जवाब है. विपक्ष को धन्यवाद देना चाहिए लेकिन वो सवाल खड़े कर रहा है. वो आरोप लगा रहे हैं. आलोचना कर रहे हैं. ऐसे में ये उनके लिए भी जवाब है. वैक्सीन पूरी तरह से सही है इसलिए सभी लोग वैक्सीन लेने का काम करें.

यह भी पढ़ें -

अखिलेश यादव के 'बीजेपी की वैक्सीन' बयान पर नीतीश कुमार का तंज- बोलने से खबर... शक्ति सिंह गोहिल की जगह कांग्रेस ने इस नेता को बनाया बिहार प्रभारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget