एक्सप्लोरर

Bihar News: 'अगर शेर के पंजे में कांटा फंस जाए तो...', BJP विधायक राजू सिंह का आया बयान, कहा- मेरा संदेश जरूर पढ़ें

BJP MLA Raju Singh: कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने विधायक के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. हरियाणा नंबर की दो कार को जब्त किया था. आरजेडी नेता तुलसी राय पर हमला और अपहरण करने का मामला है.

पटना: साहेबगंज क्षेत्र से बीजेपी विधायक राजू सिंह (BJP MLA Raju Singh) के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी कर उनकी हरियाणा नंबर की दो गाड़ी जब्त की थी. हालांकि विधायक की गिरफ्तारी नहीं हुई है. आरजेडी (RJD) नेता तुलसी राय पर हमला और अपहरण के मामले में पुलिस जांच कर रही है. अब बीजेपी विधायक राजू सिंह ने फेसबुक पोस्ट कर अपनी बात कही है. सोमवार (29 मई) को राजू सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट किया है और लिखा है कि उनके इस संदेश को जरूर पढ़ा जाए.

राजू सिंह ने फेसबुक पर लिखा- "मैं रहूं या न रहूं साहेबगंज सुरक्षित रहना चाहिए. साहेबगंज के हक और हुकूक के लिए लड़ना अगर गलत है तो ये गलती बार-बार होगी हजार बार होगी...! साहेबगंज की सम्मानित जनता को मेरा नमस्कार. साहेबगंज के एक-एक व्यक्ति के मान-सम्मान की लड़ाई हम लड़ते रहे हैं! जिसका परिणामस्वरूप हमने स्व. मनन बाबू, भोला बाबू जैसे अभिभावकों को खोया है!"

'इसी तुलसी राय ने कर दी थी हत्या'

अपने फेसबुक पोस्ट में राजू सिंह ने आगे लिखा कि- "पूर्व मंत्री वृषण पटेल जी जैसे नेता भले भूल गए हों, ऊनके ही पोलिंग एजेंट ठेंगपुर निवासी स्व. ऊधो भगत, वीरेंद्र भगत की बहदीनपुर बूथ पर इसी तुलसी राय ने हत्या कर दी थी. देवरिया के मरहूम शहबान खान, स्वं वीरेंद्र भगत (खाद व्यवसायी), ऊस्ती निवासी स्व. जयनारायण सिंह, स्वं शंभू बाबू, खेमकरणा निवासी रवींद्र सिंह जैसे अनेकों वीरो की शहादत भले उनके परिजन, सगे संबंधी भूल गए हों, मैं नहीं भूलूंगा!"

महागठबंधन सरकार पर बोला हमला

"मैं आप सबों के बीच क्षेत्र में ही हूं! आप सब के मान-सम्मान और सुरक्षा के लिए ऐसे एक नहीं 1000 रोड छाप गुंडे से भी लड़ना पड़ेगा तो मैं कभी पीछे न रहा हूं न रहूंगा. साहेबगंज के सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई में जेल जाना पड़े या सूली चढ़ जाना पड़े, मैं हर अंजाम भुगतने के लिए तैयार हूं. महागठबंधन की जिद्दी सरकार जंगलराज के पुरोधाओं, आकाओं के हठ के आगे नतमस्तक है जिसके कारण मेरे दिल में बसने वाले लोगों को अकारण परेशान करने का यह बिहार की निकम्मी सरकार शपथ ले रखी है!"

राजू सिंह ने कहा कि आज जब सत्ता बदली है तो बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है. जनता के लिए कहा कि जब तक आप लोग मेरे साथ हैं मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. अगर शेर के पंजे में कांटा फंस जाए तो इसका मतलब ये नहीं कि अब कुत्ते राज करेंगे. मीडिया के सामने साहेबगंज के लोगों से नजर मिलाने के लिये चैलेंज करने, ईंट से ईंट बजाने की बात करने वाले, मीडिया के सामने मुंह फाड़ने वाले के सारे बयानों पर पूरी नजर है. ऐसे बहरूपिया की गीदरभभकी से घबराना नहीं है. बहुत जल्द आप सबके बीच पहले की भाती मौजूद रहूंगा. पोल खोलूंगा.

यह भी पढ़ें- BJP MLA राजू सिंह के पटना और मुजफ्फरपुर सहित कई ठिकानों पर छापेमारी, 2 गाड़ी जब्त, विधायक फरार, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोश और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
आशुतोश और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget