एक्सप्लोरर

Bihar News: बीजेपी विधायक राजू सिंह को मिली जमानत, महागठबंधन सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

Muzaffarpur News: आरजेडी नेता तुलसी राय अपहरण मामले को लेकर एमपी-एमएलए कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई. जमानत पर कोर्ट के फैसला के बाद राजू सिंह ने आरजेडी पर निशाना साधा.

मुजफ्फरपुर: बीजेपी विधायक राजू सिंह (BJP MLA Raju Singh) को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली है. एमपी-एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) से उन्हें बेल मिल गई. बीते दिनों अंचल अधिकारी और अंचल कर्मी से मारपीट मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी. बेल मिलते ही राजू सिंह ने कहा कि न्याय की जीत हुई है और उन्हें देश की न्याय व्यवस्था पर भरोसा था. वहीं, आगे महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि जब इस तरह की सरकार आती है तो लोगों को सताया जाता है. इस दौरान उन्होंने आरजेडी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि आरजेडी (RJD) सरकार के प्रभाव में आकर मामला दर्ज किया गया.

महागठबंधन सरकार पर राजू सिंह ने बोला हमला

बीजेपी के एमएलए राजू सिंह ने कहा कि उन्हें कोर्ट पर पूरा विश्वास था और न्याय की जीत हुई है, जबकि यह सरकार उन्हें सभी तरह से परेशान कर रही थी. अब जाकर बेल मिल गया है. यह जनता की जीत है. आरजेडी की सरकार बनी हुई है, उसी के प्रभाव में आकर मामला दर्ज किया गया . वहीं, बिहार सरकार पर उन्होंने कहा कि जब जब इस तरह की सरकार आती है तो क्या होता है? ऐसे लोग जो अपराध के खिलाफ आवाज उठाते है उन्हें परेशान किया जाता है. साथ ही उन्होंने पुलिस की गतिविधि के बारे में बताया कि पुलिस की कार्रवाई व्यक्तिगत लग रहा था.

राजू सिंह के कार्यकर्ताओं में है उत्साह 

बता दें कि आरजेडी नेता तुलसी राय अपहरण मामले में बीजेपी एमएलए राजू सिंह को जमानत मिल गई है. राजू सिंह 28 दिनों के बाद कोर्ट में हाजिर हुए. कोर्ट में अंचलाधिकारी और अंचल कर्मी से मारपीट के मामले में उन्हें बेल मिली. वहीं, हाईकोर्ट ने तुलसी राय अपहरण मामले में गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई थी. वहीं, जमानत के बाद राजू सिंह के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लिखी किताब का तीन जुलाई को होगा लोकार्पण, लालू भी रहेंगे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget